Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्लैक कॉफी या सामान्य कॉफी? कौन सी है सबसे बेहतर?

क्या कई लोगों की तरह आप भी कॉफी के दिवाने हैं। यह आपके वजूद का अहम हिस्सा है, इसके बिना रह पाना आपके लिए असंभव है। सुबह उठते ही आपको कॉफी का एक कप चाहिये या फिर लंच के बाद सुस्ती दूर करने के आप कॉफी का ही सहारा लेते हैं। एक शोध के अनुसार, लोग किसी भी कीमत अपनी सुबह की कॉफी नहीं छोड़ना चाहते। किसी भी कीमत यानी फेसबुक, अल्कोहल यहां तक कि सेक्स के लिए भी नहीं।
लेकिन, क्या काफी सेहतमंद है? जी, हां यह है। इसमें लिवर कैंसर से बचाने और याद्दाश्त को बढ़ाने जैसे कई स्वास्थ्यवर्द्धक गुण होते हैं। हालांकि, आप कॉफी को जैसे चाहें पी सकते हैं, लेकिन बेहतर रहेगा कि इसके पौष्टिक गुणों को जानने के बाद ही कोई फैसला लिया जाए। इस पोस्ट में हम ब्लैक कॉफी और चीनी और दूध के साथ बनी कॉफी के बीच का फर्क महसूस करने की कोशिश करेंगे।
चाय और कॉफी में कौन सी है फायदेमंद?

1. वजन घटाने के लिए ब्लैक कॉफी
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो बिना शुबा आपको ब्लैक कॉफी का सेवन करना चाहिए। इसमें दूध और चीनी वाली सामान्य कॉफी की अपेक्षा बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। ब्लैक कॉफी के एक कप में महज 4.7 कैलोरी होती हैं, वहीं दूध और शर्करा वाली कॉफी में कैलोरी की मात्रा 56.6 होती है।
2. शाम को दूध और शर्करा के साथ कॉफी
सामान्य कॉफी की अपेक्षा ब्लैक कॉफी आपको अधिक ऊर्जा देगी। इसके साथ ही यह मानसिक रूप से अधिक स्पष्ट नजरिया बनाने में भी मदद करती है। इसमें कॉफी के प्रभाव को कम करने के लिए दूध अथवा क्रीम नहीं होती। तो, देर शाम इस कॉफी का सेवन आपको देर रात जगाये रख सकता है। इससे आपकी शारीरिक घड़ी प्रभावित हो सकती है। इसके स्थान पर 50 कैलोरी ज्यादा लेना अधिक लाभप्रद होगा। यदि आपको पहले से नींद से जुड़ी समस्यायें हैं , तो सूरज ढलने के बाद कॉफी का सेवन कतई न करें। बच्चों की तरह नींद पाने के लिए टिप्स। वहीं, अगर आपको कुछ जरूरी काम है और नींद उसमें खलल डाल रही है, तो आपको ब्लैक कॉफी का सेवन करना चाहिए।
3. एसिडिटी है तो दूध और चीनी वाली कॉफी सही
अगर आपको एसिडिटी है, तो आपको कॉफी,खासतौर पर ब्लैक कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें पीएच का स्तर अधिक होता है। इसके साथ ही इसका सेवन पेशाब में एसिडिटी की मात्रा बढ़ा सकता है। तो इसके असर को संतुलित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पियें और खीरे जैसे जलयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
