Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिल की जलन को दूर करने के लिये पियें ठंडा पानी
यदि आप घर का खाना कम और बाहर का पिज्जा और बर्गर बहुत ज्यादा खाते हैं तो आपको हार्ट बर्न होना ही होना है, ये बात याद रखिये। इसे ठीक करने के लिये आप भले ही कुछ दवाइयों का सेवन कर सकते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपचार और कुछ फूड आपको इससे काफी हद तक निजात दिला सकते हैं। हार्टबर्न दूर करे ये 10 फूड
उदाहरण के तौर पर नारियल का पानी हार्ट बर्न से छुटकारा दिलाने में काफी हद तक कारगर है। इसी तरह से घर का ठंडा पानी भी आपको सीने की जलन से छुटकारा दिलाने में लाभकारी होता है। आइये जानते हैं कैसे-

1. ठंडा पानीः एक गिलास ठंडा पानी पीने से गले और सीने की जलन को ठंडक पहुंचती है। तो जब भी आप सीने की जलन से पीडित हों तो, उसी समय एक गिलास ठंडा पानी पी कर वॉक के लिये निकल जाएं। गले के अंदर दौड रहे एसिड धीरे धीरे कम होने लग जाएंगे। पर बहुत ज्यादा ठंडा पानी ना पियें।
2. ठंडा पानी और सोडाः अगर आप बहुत ज्यादा एसिडिक समस्या से परेशान हैं, तो आपको एक टी स्पून बेकिंग सोडा को ठंडे पानी में मिक्स कर के पीना चाहिये। सोडा, एसिड को शरीर में जलन पैदा करने से रोकता है। लेकिन सोडा उन लोगों को नहीं प्रयोग करना चाहिये जो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हों या फिर जो महिलाएं प्रेगनेंट हैं, उन्हें भी सोडा का इस्तमाल कम करना चाहिये।
3. रात में सोते वक्त ठंडा पानीः रात में सोने से पहले आपको ठंडा पानी पीना चाहिये, इससे खाए गए मसालेदार खाने का असर आप पर नहीं पडेगा। साथ ही इससे एसिड का प्रोडक्शन भी शरीर में कम बनेगा।
4. एसिडिक आहार ना खाएंः हम जो आहार खाते हैं, उसका असर हमारे शरीर पर सीधे पडता है। इसलिये ठंडा पानी पीजिये और एसिड बनाने वाले आहार ना खाइये! ज्यादा मसालेदार और तेलिये आहार नहीं खाने चाहिये। साथ ही रात में दूध और अन्य ठंडे पेय भी नहीं पीने चाहिये। इसमें मौजूद वसा तत्व सीने में और भी ज्यादा जलन पैदा करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
