Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
पुरुषों द्वारा की जाने वाली 8 ओरल केयर गलतियाँ
हमारे शरीर के साथ-साथ हमें हमारे दांतों का भी पूरा ख्याल रखने की जरुरत है। हमने यह बात कई बार सुनी है लेकिन इसके महत्व को कभी समझा नहीं हैं। कुछ लोग अपने दांतों की देखभाल करते हैं परंतु उन्हें इसका सही ठंग नहीं आता है।
वैसे, यह कला बहुत सरल हैं एवं कोई भी इसमें माहिरत हासिल कर सकता है। इसके लिए आपको केवल नीचे दी गई गलतियों को दोहराने की जरुरत नहीं है।
वीकेंड ऑफर: Amazon.in पर पाएं हेल्थ एंड पर्सनल केयर प्रोडक्ट पर 35% की छूट !

1 नाश्ते से पहले ब्रश करना:
हर बार जब आप ब्रश करते हैं, तब आपके दांतों के ऊपर मौजूद दंतवल्क निकल जाता है। दांतों के ऊपर इस कवच को तय होने में कुछ समय लगता है। अगर आप ब्रश करने के 60 मिनट के भीतर कुछ खाते हैं तब खाने के अंदर मौजूद एसिड आपके दांतों को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है।

2 नाश्ते के बाद ब्रश करना:
नाश्ता करने के तुरंत बाद ब्रश करने से या कुल्ला करने से भी आपके दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। नाश्ते के फौरन बाद ब्रश करने से दांतों पर मौजूद दंतवल्क निकल जाता है तथा फलस्वरूप आपके दांतों पर बैक्टीरिया पनपने लगता है।

3 मीठा खाने के बाद ब्रश ना करना:
चीनी एक ऐसा मीठा जहर है जो आपके शरीर में मौजूद एसिड के साथ मिलकर रासायनिक परिवर्तन पैदा करती है। चीनी आपके दांतों को कमजोर एवं नुकसान पहुंचाती है।

4 ज़ोर से ब्रश करना:
आपकी मुँह की दुर्गंध का कारण आपके दांत नहीं बल्कि आपकी जीभ व आपके मसूडें हैं। इसलिए अपने दांतों को ज़ोर से रगड़ना छोडें तथा अपने मसूड़ों व जीभ को साफ रखें।

5 सोने से पहले ब्रश ना करना:
हम पर नींद का इतना ज़ोर चलता है कि रात को सोने से पहले ब्रश करना हमें बहुत मुश्किल भरा काम लगता है। यह लापरवाही बैक्टीरिया को हमारे दांतों पर 6-8 घंटों के लिए काम करने का मौका देती है।

6 फ्लॉस ना करना:
हमने दांतों की सफाई में फ्लॉसिंग को जैसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। फ्लॉसिंग हमारे दांतों के लिए बहुत जरुरी है तथा इससे हमारे दांतों के बीच फंसा खाना निकल जाता है। फ्लॉसिंग को नजरअंदाज करने से हमारे दांतों पर कैविटी का खतरा बढ़ता है।

7 खाना खाने के तुरंत बाद माउथवॉश का इस्तेमाल करना:
हम सोचते हैं कि माउथवॉश खाने के बाद मुंह में पैदा होने वाली दुर्गंध से निजात दिलाती है। जबकि माउथवॉश एक एसिड की तरह है जो आपके दांतों में फंसे खाने से रिएकट करती है। माउथवॉश को खाना खाने के 45 मिनट बाद इस्तेमाल करें। यह इसे इस्तेमाल करने का एक बेहतर तरीका है।

8 नियमित रुप से दांतों की जांच ना कराना:
आपको हर 6 महीने में दंत चिकित्सक के पास जाने की जरुरत है। अक्सर दांतों की कुछ ऐसी समस्याएं होती हैं जो हम आमतौर पर समझ नहीं पाते हैं तथा ये आगे चलकर बड़ी समस्याएं बन सकती हैं। नियमित जांच से इन्हें बड़ी आसानी से पकड़ा जा सकती है तथा समय पर इनकी इलाज भी किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications