Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दंत स्वास्थ्य: स्वस्थ मसूड़ों के लिए टिप्स

दिन में केवल एक बार ब्रश कर लेने भर से ही आपके दांत स्वस्थ्य नहीं बन जाते बल्कि मसूड़ों का भी स्वस्थ्य रहता आवश्यक होता है। दांत स्वस्थ्य रहें इसके लिये मसूड़ों का भी स्वस्थ्य रहना जरुरी है। अगर आपके मसूड़े स्वस्थ्य नहीं है तो दांत गिरने लगेंगे और मसूड़े और ज्यादा सड़ने लगेंगे, इसलिये आपको अपने मसूड़ों की देखभाल करनी जरुरी है।
अगर रोज सुबह ब्रश करते वक्त आपके मसूड़ों से खून आने की शिकायत है तो, आपको हमारे बताए गए इन टिप्स को जरुर आजमाना चाहिये।

1. सही तरीके से ब्रश करना- ब्रश करते वक्त मसूड़ों पर ज्यादा कस कर दबाव ना डालें। आपका ब्रश नाजुक होना चाहिये जिससे मसूड़े कटे-छिलें नहीं। ब्रश को मुंह के अंदर 45 डिग्री के एंगल में घुमा कर करें जिससे मसूड़ों पर ज्यादा दबाव ना पडे। जानिये टूथब्रश की गंदी सच्चाई
2. मसूडे़ की मसाज करें - ठीक प्रकार से ब्रश करने के अलावा भी मसूड़ों की मसाज करनी भी जरुरी है। मसाज करने के लिये आप यूकेलिप्टस तेल या फिर पिपरमिंट के तेल का भी प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि इससे खून का दौरा बढ़ जाता है।
3. मुंह का व्यायाम- अपने ऊपर और नीचे के दांतों को आपस में दबाएं और इसे कम से कम 30 से 40 बार करें। ऐसा करने से खून का दौरा बढेगा और मसूडों में जान आएगी।
4. माउथ वॉश जरुरी: फ्लॉस करने के बाद आपको माउथवॉश से रोजाना अपने मुंह को साफ करना चाहिये। माउथवॉश में एंटीसेप्टिक होता है जो कि मुंह में पनप रहे बैक्टीरिया का नाश कर के मुंह में से आने वाली बदबू का सफाया करेगा। दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं ये खाघ पदार्थ
5. चीनी का सेवन कम करें- आप जो चीनी खाते हैं वह मुंह में जा कर बैक्टीरिया के साथ मिल कर दांतों की सड़न पैदा करती है। इससे मसूड़ों से खून आने लगता है, कैविटी हो जाती है और मसूड़े सड़ने लगते हैं। साथ ही कार्बोहाइड्रेट वाले कोल्ड्रिंक दांतों के इनेमल को भी गला देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
