Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यूरिक एसिड लेवल को कम करने वाले आहार
आहार में परिवर्तन करके हाई युरिक एसिड लेवल को कम किया जा सकता है। यूरिक एसिड लेवल को ठीक करने के लिए डाक्टर बीफ रोल से दूर रहने और हरी सब्जियां, बंदगोभी और हाई फाइबर फूड की सलाह देते हैं।
हाइ फाइबर फूड: यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के अनुसार ज्यादा डाइट्री फाइबर वाले भोजन से खून से यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद मिलती है। डाइट्री फाइबर खून से यूरिक एसिड को सोख लेता है और इसे किडनी के जरिए बाहर निकाल देता है। इसलिए जहां तक हो सके इसबगोल, ओट्स, पालक और ब्रोकली का सेवन करें।

कोल्ड प्रेस्ड जैतून का तेल: खाना बनाने के लिए बटर या वेजटेबल आयल के बजाय कोल्ड प्रेस्ड जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। तेल को गर्म कर देने पर इससे जल्द ही दुर्गंध आने लगती है। दुर्गंधयुक्त फैट शरीर के विटामिन ई को नष्ट कर देता है। यह विटामिन यूरिक एसिड के लेवल को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक होता है। जैतून के तेल के इस्तेमाल से शरीर में अतिरिक्त यूरिक एसिड नहीं बनेगा।
विटामिन सी का करें सेवन: शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को कम करने के लिए हर दिन 500 मिलीग्राम विटामन सी लें। एक दो महीने में यूरिक एसिड काफी कम हो जाएगा।
बेकरी के उत्पाद से बचें: सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट से भरपूर केक, पेस्ट्री, कुकी आदि से बचें। हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के डाईट टिप्स
अजवाइन के बीज का अर्क: गठिया और यूरिक एसिड की समस्या का यह एक प्रसिद्ध प्राकृतिक उपचार है। अजवाइन के बीज का इस्तेमाल गठिया रोग के उपचार में लंबे समय से किया जाता रहा है। अजवाइन में दर्द को कम करने, एंटीआक्सीडेंट और डाइयुरेटिक गुण पाया जाता है। साथ ही इसे यरनेरी एंटीसेप्टिक भी माना जाता है। कई दुर्भल मामलों में नींद न आने की समस्या, व्याग्रता और नर्वस ब्रेकडाउन का उपचार भी इससे किया जाता है। इसके बीज का इस्तेमाल जहां कई तरह के हर्बल सप्लीमेंट्स में किया जाता है वहीं इसका जड़ भी काफी उपयोगी होता है।
एंटीआक्सीडेंट से भरपूर भोजन : लाल शिमला मिर्च, टमाटर, ब्लूबेरी, ब्रोकली और अंगूर एंटीआक्सीडेंट विटामिन का बड़ा स्रोत है। एंटीआक्सीडेंट विटामिन फ्री रेडिकल्स अणुओं को शरीर के अंग और मसल टिशू पर आक्रमण करने से रोकता है, जिससे यूरिक एसिड का स्तर कम होता है।
सेब का सिरका: ऐसा माना जाता है कि सेब का सिरका रक्त का पीएच वैल्यू बढ़ाकर हाई यूरिक एसिड लेवल को कम करता है। पर सेब का सिरका कच्चा, बिना पानी मिला और बिना पाश्चरीकृत होना चाहिए। हेल्थ फूड स्टोर से आप इसे आसानी से हासिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
