Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जोर से म्यूजिक सुनने का बुरा प्रभाव
आज कल जिसे देखो वही कानों में हेड फोन लगाए अपनी धुन रमाता रहता है। ऑफिस में काम करते वक्त कानों में हेड फोन लगा कर तेज म्यूजिक सुनते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा। आप उन्हें जोर जोर से आवाज देते रहिये पर वह आपकी एक बात भी नहीं सुनेगें। कई तेज म्यूजिक सुनने वाले इसे कूल समझते हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि तेज म्यूजिक सुनने से कानों को कितना असर पड़ता है। कई वैज्ञानिकों का दावा है कि तेज संगीन सुनने से कान और दिमाग पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। कान की सफाई के सबसे असरदार तरीके
यही नहीं इससे आपका शरीर भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। यहां पर जोर से म्यूजिक सुनने का बुरा प्रभाव हम नीचे बता रहे हैं। इसे पढ़े और देखें कि तेज गाना सुनने से आपको या आपके किसी भी साथी को कितना प्रभाव पड़ सकता है।

जोर से म्यूजिक सुनने का बुरा प्रभाव
1. कानों की सुनने की छमता कम होना- जब तेज म्यूजिक कानों में 90 डेसीबल के ऊपर तक निकल जाता है तो वह कालों के पर्दों को प्रभावित करने लग जाता है। इस बात को आप अंदर तक फील भी कर सकते हैं कि जब कोई तेज म्यूजिक कानों के अंदर चीरता हुआ पहुंचता है तो, कैसे कानों में कंपन होने लगती है। ज्यादातर मामलों में आप को इसका असर हल्का सा होगा लेकिन लंबे समय तक तेज म्यूजिक सुनने से आप बहरे भी हो सकते हैं। कोशिश करें कि आप ज्यादा देर तक कानों में तेज म्यूजिक ना सुने। सुरक्षित तरीके से बच्चे के कान साफ करने के टिप्स
2. नसों का कमजोर होना- तेज गाने सुनने से आपकी नसें कमजोर पड़ सकती हैं। नसों दिमाग से ले कर पूरे शरीर में संकेत को पहुंचाने का काम करती हैं। अगर आप तेज म्यूजिक सुनेंगे तो आपकी नसों पर बुरा प्रभाव पडे़गा और आपके बॉडी में काम का असर धीरे होगा।
3. कान संक्रमण- अगर आप अपने इयरफोन अपने दोस्तों से शेयर करते हैं, तो उससे दूसरे के कानों का संक्रमण आपके अदंर आ सकता है।
4. एकाग्रता कम होना - जब लगातार कानों में तेज म्यूजिक बजता है तो, आपकी एकाग्रता अपने आप ही कम हो जाती है। आप पाएंगे कि आपकी सुनने की छमता भी कम हो जाएगी। कानों में जो कुछ भी बज रहा होता है आप उसी के साथ अपना ताल मेल बिठा लेते हैं और वैसे ही काम करने लग जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
