Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
लीवर में फैट है तो करे यह घरेलू उपचार

व्यस्त जीवन शैली और अस्वस्थ भोजन हमारी जिंगदी में दिखाई न पड़ने वाली और कल्पना से परे समस्याएं पैदा कर देती है। कुछ समस्याएं बेहद मामूली होती है और इस पर तुरंत ध्यान न दिया जाए तो भी चिंता की कोई बात नहीं होती। पर इसका इलाज न करने पर यह गंभीर स्वास्थ समस्या का रूप ले सकती है।
फैटी लिवर का घरेलू उपचार काफी आसान और प्रभावशाली होता है। इनमें से कुछ उपचार पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे हैं, वहीं कुछ वास्तव में लिवर को आराम पहुंचाते हैं। फैटी लिवर वह स्थिति होती है, जब लिवर के सेल्स में गैरजरूरी फैट की मात्रा बढ़ जाती है और इससे लिवर को स्थाई नुकसान का खतरा रहता है। इंफ्लैमटॉरी एक्शन से लिवर के के टिशू सख्त हो जाते हैं। अगर आप सुरक्षित और सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको घर पर फैटी लिवर का इलाज जरूर करना चाहिए।
अनुचित आहार के साथ—साथ नियमित और ज्यादा मात्रा में शराब पीना, मोटापा आदि भी फैटी लिवर के लिए जिम्मेदार होते हैं। आपको हमेशा स्वस्थ खाने की कोशिश करनी चाहिए। आइए हम आपको फैटी लिवर के कुछ ऐसे उपचार बताते हैं, जिससे आप अपने लिवर को सुरक्षित रख सकते हैं।

ग्रीन टी
फैटी लिवर से छुटकारा पाने में ग्रीन टी बड़े पैमाने पर असर करता है। बेहतर परिणाम के लिए ग्रीन टी को आप रोजमर्रा के आहार में शामिल करें और इसके एंटी-आक्सीडेंट गुण का लाभ उठाएं।

साइट्रस फ्रूट
विटामिन सी युक्ट साइट्रस जूस फैटी लिवर का एक अचूक घरेलू उपचार है। अगर आप अच्छा परिणाम चाहते हैं तो खाली पेट में संतरे और नींबू का जूस पीएं।

करेला
करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो पर यह फैटी लिवर पर साकारात्मक असर डालता है। अच्छे परिणाम के लिए आप रोज एक या आधा कप करेले की सब्जी खाएं। आप चाहें तो इसे जूस के रूप में भी ले सकते हैं।

मिल्क थिसल
शरीर से गैरजरूरी टॉक्सिन हटाने के लिए मिल्क थिसल हर्ब कई तरह से लिवर पर चमत्कारिक असर करता है। लिवर की क्षतिग्रस्त कोशिका के उपचार के लिए आप इसका नियमित सेवन करें।

होल ग्रेन
फैटी एसिड की यह औषधि लिवर के नुकसानदायक टॉक्सिन को तोड़ती है। अच्छे परिणाम के लिए आपको प्रोसेस्ड ग्रेन के बजाय होल ग्रेन और इसके उत्पाद का सेवन करना चाहिए।

कच्चा टमाटर
अगर आप फैटी लिवर से ग्रस्त हैं तो कच्चा टमाटर खाना फायदेमंद रहेगा। यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है और अच्छे परिणाम के लिए आपको इसका नियमित सेवन करना चाहिए।

दूसरे घरेलू उपचार
फैटी लिवर के उपचार के और भी कई प्राकृतिक रास्ते हैं। आप अपने रोजमर्रा के आहार में रोजमेरी, लिकरिश, कुकरौंधा और इसी तरह के दूसरे हर्ब को शामिल कर फैटी लिवर से निजात पा सकते हैं। हालांकि पेरेगनेंट महिला को इन हर्ब का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए।

एक स्वस्थ्य तरीका
अगर आप घर पर फैटी लिवर का इलाज करना चाहते हैं तो क्रैश डाइटिंग बंद करें और फैट फ्री डाइट के जरिए अपने शरीर को पोषण दें। अगर आप यह सोचते हैं कि फैट को कम करने के लिए भूखा रहना चाहिए, तो आप गलत हैं। भोजन न लेना आपके लीवर के लिए खतरनाक है और इससे फैटी लिवर की संभावना और बढ़ जाएगी। अपने लिवर को हेल्थी रखने के लिए रोजमर्रा के आहार में फल व जूस लें और ज्यादा मात्रा में पानी पीएं।



Click it and Unblock the Notifications