Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के फिटनेस टिप्स
दिनों - दिन, लोगों की लाइफ में स्ट्रेस बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यंग एज में ही कई लोगों को तनाव, ब्लड़ प्रेशर आदि की समस्या हो जाती है, ऐसे में सेहत की ओर ध्यान बेहद आवश्यक होता है। आपका शरीर उस दशा में बिल्कुल फिट होता है जब आप मोटे नहीं होते है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी संतुलित होती है।
शरीर में सही कोलेस्ट्रॉल होना दर्शाता है कि आप फिट हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग है। वैसे बॉडी में कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने के कई फिटनेस टिप्स भी होते हैं, जो निम्म प्रकार हैं : कोलेस्टेरोल को लेकर पैदा गलतफहमी को दूर करें

1) वजन कम करने का प्रयास करें
वजन कम करने का प्रयास करें। कम वजन, शरीर में कम कोलेस्ट्रॉल को दर्शाता है। वजन कम करने के लिए लाइफस्टाइल सही रखें, दिनचर्या मेंटेन करें। स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां और फल खाएं। वसारहित भोजन का सेवन करें।

2) एक्सरसाइज करें
कोलेस्ट्रॉल को कम करने का, सबसे अच्छा और आसान तरीका एक्सरसाइज करना है। दिन में 30 मिनट की एक्सरसाइज करें, इससे आपकी बॉडी फिट रहेगी। छोटी - छोटी बातों का ध्यान रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा, जैसे - लिफ्ट से चढ़ने के बजाय सीढि़यों से जाएं। इस तरह बॉडी का कोलेस्ट्रॉल बर्न होगा।

ओमेगा - 3 का सेवन करें
3) कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सबसे अच्छा तरीका ओमेगा - 3 से भरपूर फूड का सेवन करना है। कुछ विशेष प्रकार की मछलियों जैसे - साल्मन, टूना और मेकेरेल में ओमेगा - 3 भरपूर मात्रा में होता है। वैसे, बादाम, दूध और अखरोट में भी ओमेगा - 3 काफी अच्छी मात्रा में होता है।

4) वसारहित भोजन का सेवन करें
जो भी खाद्य सामग्री खरीदें, उसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिये। इसलिए, कुछ भी डिब्बाबंद या पैकेट वाला सामान लेने से पहले उसकी सामग्री पर ध्यान दें कि क्या चीज कितनी मात्रा में डाली गई है।

5) प्याज, स्प्रिगं अनियन, गार्लिक खाएं
प्याज, स्प्रिगं अनियन, गार्लिक को खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित रहती है। इसे अपने भोजन और सलाद में शामिल करें। लहसुन सबसे ज्यादा लाभकारी होता है।

6) ऑलिव ऑइल का प्रयोग करें
खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले घी, मक्खन, मारबाराइन आदि को हटाकर ऑलिव ऑयल या कैनोला ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे ज्यादा लाभ मिलेगा, इसमें वसा की मात्रा भी काफी कम होती है।

7) धूम्रपान बंद करें
अगर आप धूम्रपान करते है तो उसे तुरंत बंद कर दें, इससे न सिर्फ आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा, बल्कि आपको फेफड़ों और दिल सम्बंधी कई रोग भी हो सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
