Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ताली बजाने के स्वास्थ्य लाभ
अगर हम कहें कि ’ताली बजाने से स्वास्थ्य को लाभ होता है’ तो यह मज़ाक लगता है, लेकिन अच्छी बात यह है कि यह बिल्कुल सही है और लाभदायक भी है। सरल शब्दों में हम कह सकते हैं कि ताली बजाते हुए दो हाथों की आवाज़ सुबह के संगीत की तुलना में अधिक प्रभावशाली होती है। आमतौर पर हम किसी को खुश करने या फिर प्रोत्साहित करने के लिए ताली बजाते हैं। खुश और उत्साहित होने पर भी हम ताली बजाते हैं।
बहुत से लोग गाते हुए भी ताली बजाते हैं। ताली बजाने में मज़ा आता है, इसलिए, बच्चें ताली बजाना पसंद करते हैं। आइए, देखें कि किस प्रकार ताली बजाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। ताली बजान से से हाथों के सारे बिंदु दब जाते हैं और धीरे-धीरे शरीर में व्याप्त रोगों का सुधार होता है।

1. ताली बजाने से आपको हृदय रोग और अस्थमा संबंधित समस्याओं से राहत पाने में बहुत मदद मिलती है।
2. हृदय, लिवर, फेफड़ों आदि से जुड़ी नसों के लिए यह बहुत मददगार साबित होता है। अगर आप ताली बजाते हैं तो नसों को बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है।
3. इससे आप बेहतर और अधिक आराम महसूस करेंगे।
4. यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाता है क्योंकि यह आपके शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूत करता है; ये किसी भी बीमारी से आपके शरीर की रक्षा करते हैं।
5. यह बच्चों में कौशल बढ़ाने और अकादमिक प्रदर्शन को सुधारने में मदद करता है।
6. ताली बजाने से रक्त संचरण बढ़ता है और नसों तथा धमनियों में से खराब कोलेस्ट्राल सहित सारे अवरोध हट जाते हैं।
7. अगर आप एक दिन में 1500 बार ताली बजाते हैं तो आप स्वस्थ रहेंगे।
8. हाथ से ताली बजाने से बच्चों का हस्त कौशल सुधरता है जिससे उनकी लिखावट साफ हो सकती है, वे बेहतर लिख सकते हैं और स्पेलिंग संबंधी त्रुटियाँ कम होती हैं।
9. हररोज़ भोजन करने के बाद एक घंटे के लिए ताली बजाएं। इससे आप गर्मी महसूस करेंगे तथा आपके हाथों और पैरों पर पसीना भी आ सकता है।
10. अच्छे परिणाम पाने के लिए ताली बजाने से पहले हथेलियों पर नारियल या सरसों का तेल लगाना चाहिए ताकि यह शरीर में अवशोषित हो जाए।
11. हृदय रोग, उच्च रकतचाप, मधुमेह, डिप्रेशन, अस्थमा, ज़ुकाम, गठिया, सिरदर्द, अनिद्रा और बालों का झड़ना आदि बिमारियों का इलाज ताली बजाने से किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
