Latest Updates
-
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral
पुरुषों के लिए आम खाने के फायदे
भारत में आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। पीले सुनहरे रसीले आम न केवल खाने में स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आम के कुछ खास फायदे, जिन्हें जानने के बाद आप खुद को इन गर्मियों में आम का स्वाद लेने से रोक नहीं पाएंगे।
जरूरी मिनरल से भरपूर : आम में हमारे शरीर के लिए जरूरी कई मिनरल होते हैं। इनमें जिंक, पोटेशियम, कॉपर और सेलेनियम आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा भी इसमें कई ऐसे जरूरी तत्त्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से हमारी रक्षा करते हैं।

मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं : अगर आप गर्मी के कारण जिम जाने से कतराते है, तो आप रोजाना दो आमों का सेवन कीजिए। आम में बहुत मात्रा में फाइबर होता है जो हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाकर हमारे मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। इससे पेट के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
जानिये आम के बारे में पूरा सच
कैंसर से लड़े : आम का एक बड़ा फायदा यह है कि यह कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के कारण यह कैंसररोधी है। प्रोस्टेट कैंसर से लेकर ल्यूकीमिया और कई अन्य प्रकार के कैंसर से आम हमें बचाता है। इसके साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।
क्षारीय स्तर को संतुलित करे : यह तो आपको मालूम ही होगा कि गर्मियों में पाचन संबंधी परेशानियां ज्यादा होती है। इसके कारण एसिडिटी होती है। आम में मैलिक एसिड और सिट्रिक एसिड होते हैं जो शरीर में क्षारीय स्तर को संतुलित कर एसिडिटी को समाप्त करते हैं।
कामेच्छा बढ़ाये : आम में विटामिन ई काफी मात्रा में होता है। और विटामिन ई सेक्स क्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है। यह पौरुष क्षमता में इजाफा करता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण इसे कई बार 'लव-फ्रूट' की संज्ञा भी दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











