Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुस्कान के गुणकारी लाभ
मुस्कान एक ऐसी दवा है जो मुफ्त है तथा यह आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके मूड को भी सुधारती है। यह आपकी उम्र को बढ़ाती है एवं आपको तनाव से निजात दिलाती है। इसलिए अपने हर काम को मुस्कुराते हुए करें। मुस्कान, लोगों के साथ आपके संबंधों को बेहतर बनाती है। अतः इससे प्राप्त होने वाली खुशी का सीधा असर आपकी सेहत व आपकी जिंदगी पर पड़ेगा।
1 मुस्कान, हृदय गति को घटाती है एवं शरीर को आराम प्रदान करती है
दिल को स्वस्थ रखने के लिए तथा रक्तचाप को घटाने के लिए कई व्यायाम मौजूद हैं। लेकिन मुस्कान, बिना पसीना बहाए इस काम को सरल बना देती है।

2 तनाव को कम करती है
आज की आधुनिक दुनिया में तनाव कई शारीरिक व मानसिक समस्याओं का कारण बन चुका है। मुस्कान से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जिनसे तनाव से निजात पाने में मदद मिलती है। READ: लाफ्टर योग करने के प्रभावशाली लाभ
3 मूड को सुधारती है
मुस्कान से रिलीज होने वाले एंडोर्फिन हार्मोन केवल तनाव को ही नहीं घटाते बल्कि आपके मूड को भी सुधारते हैं।
4 क्षमता को बढ़ाती है
यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि मुस्कान हमारी क्षमता को बढ़ाती है। अतः इंटरनेट पर देखे जाने वाले प्यारे-प्यारे विडियो व तस्वीरें सच में लोगों को खुश कर सकते हैं।

5 भरोसे को बढाती है
भरोसा हमारे सामाजिक जीवन का एक मुख्य घटक है। चेहरे की मुस्कान केवल लोगों को खुशी ही नहीं देती बल्कि दो लोगों के बीच बनते विश्वास भरे रिश्ते को पनपने में मदद करती है। READ: स्वस्थ रहना है तो खुलकर हंसें
6 सहानुभूति
इंसान की भावनाएं उसे किसी के दुःख व सुख को समझने में मदद करती हैं। अतः मुस्कान इन भावनाओं के सृजन में एक अहम भूमिका निभाती है।
7 पछतावे से बचाती है
पछतावे के कारण हममें तनाव का स्तर बढ़ता है। इसलिए मुस्कान, इन दोनों समस्याओं का समाधान है।

8 दर्द को घटाती है
मुस्कान हमारे शरीर के हेप्पी हार्मोन को बढाती है। जिसके कारण व्यक्ति के अंदर छुपा बढ़े से बढ़ा दुःख कम होने लगता है। इसके अलावा, मुस्कान सकारात्मक सोच को भी बढावा देती है।
9 ध्यान बढ़ाती है
मुस्कान या आनंद व्यक्ति के मन को काम में बांधे रखते हैं। जिसके कारण उसका ध्यान केंद्रित रहता है तथा उसमें एक साथ कई सारे कार्यों को करने की क्षमता पैदा होती है।
10 संक्रामक
50% लोग दूसरों की चेहरी की मुस्कान को देखकर मुस्कुराते हैं। इस वजह से मुस्कान एक संक्रामक चिकित्सा बन गई है जो अपने आस-पास के वातावरण को स्वस्थ बनाती है तथा उसे संतोष से भर देती है।

11 आकर्षित करती है
चेहरे की मुस्कान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इतना ही नहीं, अधिकांश पुरुष खुशदिल महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।
12 सफलता दिलाती है
मुस्कुराते चेहरे के साथ आप ज्यादा आत्म विश्वासी नज़र आते हैं तथा यह आपको अधिक पैसों को कमाने में भी मदद कर सकती है।
13 ज़वान दिखते हैं
वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, मुस्कुराहट से भरा चेहरा अधिक ज़वान नज़र आता है। READ: तनाव को कम करने वाली 10 चीजें

14 आयु को बढ़ाती है
माना जाता है कि जो लोग अपने जीवन को मुस्कुराते हुए बिताते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में 7 साल अधिक जीते हैं।
15 प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाती है
मुस्कान से आप तनाव मुक्त रहते हैं। जिसके कारण आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
