Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सावधान! आप के हैंडबैग में हो सकती हैं बीमारियां
डियर वूमन, आपको लगता होगा कि आप हैंडबैग डालकर और स्टाईलिश लगती हैं लेकिन वास्तव में इससे या इसमें रखे सामान से आपको कई प्रकार की समस्याएं भी हो सकती हैं।
आपके बैग में आपकी जरूरत का हर सामान होता है, लेकिन आपको ये जानकर बिलकुल अच्छा नहीं लगेगा कि इसमें आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले कई खतरे भी हो सकते हैं। तौबा करें भारी हैंडबैग से वरना...
हैंडबैग में कीटाणु आसानी से घर बना लेते हैं। हजारों-लाखों कीटाणु बैग की बाहरी सतह पर रहते हैं। आइए जानते है कि हैंडबैग से क्या पांच खतरे हैं:

पानी की बोतल:
नि:संदेह पानी, स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है। लेकिन, इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है अगर आप बिना बॉटल को धुले कई दिनों तक उससे पानी पीते रहें। अच्छा विकल्प है कि आप स्टील के ग्लास या बॉटल से पानी पिएं और स्वस्थ रहें।

रूमाल/टिशु:
कई महिलाएं नाक साफ करके रूमाल पर्स में ही रख लेती है। कोल्ड और फ्लू वाला रूमाल हैंड बैग में ही पड़ा रहता है और नेक्ट टाइम आप फिर से उसी का इस्तेमाल कर लेती हैं। इससे फिर आपको इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

कॉस्मेटिक :
हैंडबैग में जो कॉस्मेटिक पड़े होते हैं, वे सिर्फ हैंडबैग के लिए ही होते हैं, उन्हे कभी बाहर नहीं निकाला जाता है और न ही उन्हे कभी सफाई से रखा जाता है। ऐसा न करें। हर साल हैंडबैग के कॉस्मेटिक को चेक करें, उसकी एक्सपायरी डेट को चेक करें और उसके बाद ही उसे इस्तेमाल में लाएं।

मोबाइल फोन :
मोबाइल फोन को हैंडबैग में रखने वाली महिलाएं या फीमेल अच्छी तरह जानती है कि मोबाइल से कई प्रकार की रे निकलती है जो स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इससे आपको स्वास्थ्य सम्बंधी कई छोटी-छोटी समस्याएं हाे सकती हैं।

भारी सामान :
ये बात बहुत फेमस है कि लड़की, खुद से ज्यादा बड़ा बैग लेकर चलती हैं। उनका हैंडबैग भी काफी बड़ा और भारी-भरकम होता है। इसमें वो सारा सामान रखती हैं, लेकिन उसे एक ही हाथ या कंधे से कैरी करती हैं, जिससे उनके हाथ या कंधे में दर्द की समस्या भी हो सकती है। कई बार इस तरह से गर्दन में भी दर्द होने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
