Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दिनभर लैपटॉप पर काम करने से होती हैं ये बीमारियां
लैपटॉप हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन चुका है। लेकिन घंटों तक गोद में लैपटॉप रखकर काम करने वाले लोग इस बात की ओर से सावधान हो जाएं कि जांघ पर देर तक लैपटॉप रखना त्वचा के लिए गंभीर समस्या को जन्म दे सकता है। कमर दर्द हो या फिर चाहे पुरुषों में बाझपन, लैपटॉप ने सबकी जिंदगी दांव पर लगा दी है। आप लैपटॉप से जितना प्यार करते हैं, वह आपको उतना ही नुकसान पहुंचा रहा है। 20 गंदी आदतें जो आपको छोड़नी चाहिए
लैपटॉप को घंटो गोद में रखने से इससे निकलने वली गर्मी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा कर त्वचा कैंसर का रूप बना सकती है। अगर आपको लैपटॉप इस्तमाल करना ही है तो इसे शरीर से दूर रख कर प्रयोग करें। आइये जानते हैं लैपटॉप क्या-क्या खतरे पैदा कर सकता है।

कमर दर्द
लैपटॉप गोद मे रखने की वजह से हमें आगे की ओर झुक कर प्रयोग करना पड़ता है, जिस वजह से लोअर बैक पर असर पड़ता है। इससे आपको स्पॉडलाइटिस की भी बीमारी हो सकती है।

बाझपन
लगातार लैपटॉप का इस्तमाल पुरुषों को बाझ बना सकता है। लैपटॉप से निकलने वाली गर्मी आपके स्पर्म तथा उसके गुण पर असर डाल सकती है। इसलिये इसे गोद में रख कर न प्रयोग करें।

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम
लैपटॉप का प्रयोग करते वक्त आप उसकी स्क्रीन को बड़ी करीब से देखने लगते हैं, जिससे आंखों पर जोर, सूखापन और आंखों की रौशनी कम होनी शुरु हो जाती है।

गर्दन दर्द
गोद में रखे हुए लैपटॉप को प्रयोग करने के लिये गर्दन झुकानी पड़ती है, जिससे गर्दन अकड़ जाती है और गर्दन में दर्द बन जाता है। इससे आपको स्पॉन्डलाइटिस हो सकता है।

त्वचा की बीमारी
लैपटॉप को पैरों पर लगातार रखने से उसकी गर्मी त्वचा पर कई सारी बीमारियां पैदा कर देती है।

कैंसर
घंटो लैपटॉप रखने के बाद क्या आपकी त्वचा में खुजलाहट पैदा होती है या फिर वह गरम हो जाती है? इसेस आपको स्किन कैंसर हो सकता है। ऐसा लगातार करने पर होता है।

उंगलियों का सुन्न हो जाना
लगातार लैपटॉप के कीबोर्ड पर उंगलियां फिराने से उंगलियों में दर्द, अकड़न या सुन्नपन आ जाना कोई नई बात नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
