Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
स्वस्थ जीवनशैली 10 साल देर से लाती है बुढ़ापा
(आईएएनएस)| जो व्यक्ति स्वस्थ जीनवशैली अपनाता है, उस पर बुढ़ापा 10 साल देर से आती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। धूम्रपान, शराब के आदी, अस्वास्थ्यकर आहार और शारीरिक रूप से कम सक्रिय होते हैं, एक स्वस्थ्य व्यक्ति की तुलना में उनकी मृत्यु का जोखिम ढाई गुना ज्यादा होता है।
ज्यूरिक विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एंड प्रिवेंटिव मेडिसीन (आईएसपीएम) की इवा मार्टिन-डिनर ने कहा, "इसे सकारात्मक तौर पर देखें, तो स्वस्थ जीवनशैली आपको 10 साल ज्यादा जवान दिख सकते हैं।"

चार मुख्य कारकों तंबाकू, धूम्रपान, अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक असक्रियता और हानिकारक शराब के सेवन पर शोधकर्ताओं ने ध्यान केंद्रित किया। अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने इन चार कारकों पर 16-90 आयुवर्ग के 16,721 प्रतिभागियों से संबंधित स्विस नेशनल कोहोर्ट (एसएनसी) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया। इन 10 खराब जीवनशैली के कारण होता है वेजाइनल डिस्चार्ज
धूम्रपान सबसे ज्यादा खतरनाक प्रतीत हुआ। धूम्रपान करने वाले लोगों की मृत्यु का जोखिम धूम्रपान नहीं करने वाले लोगों की तुलना में 57 प्रतिशत ज्यादा होता है। अस्वास्थ्यकर आहार और शराब का सेवन करने वाले लोगों की मृत्यु का जोखिम इन आदतों से दूर रहने वाले लोगों की तुलना में 15 प्रतिशत ज्यादा देखा गया।
ज्यूरिक विश्वविद्यालय के लेखक ब्रायन मार्टिन ने कहा, "इस बात से हम हैरान रह गए कि जब इन चारों कारकों को मिला दिया गया, तो जोखिम ढाई गुना ज्यादा बढ़ गया।" मार्टिन के मुताबिक, अस्वास्थ्यकर जीवनशैली का स्थायी प्रभाव पड़ता है।
शोधकर्ता कहते हैं, एक 75 साल का व्यक्ति जो चारों में से किसी आदत का आदी नहीं है, के 10 साल ज्यादा जीने की संभावना होती है। पुरुषों के लिए यह संभावना 67 प्रतिशत है, जबकि महिलाओं में 74 फीसदी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications