Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पैरों की सूजन से निजात पाने के घरेलू उपाय
पैर की नसों में होने वाली सूजन को डॉक्टर्स की भाषा में टेन्डोनिटिस कहा जाता है। यह एक चिंताजनक और दर्द भरी स्थिति होती हैं जिसमे पैर में सूजन, लालिमा और जलन हो जाती है।
यह समस्या पैर के निचले हिस्से में भारी दबाव के कारण पैदा होती है। कई बार यह गलत साइज़ के जूते पहनने से, मोटापे से, ठोकर लगने से या शुगर के कारण भी यह स्थिति हो जाती है। सिरदर्द के दौरान बचे इन चीजों से

थोडा सा तेल लें और पैर पर मसाज करें
इस मामले में जैतून का तेल खासा अच्छे परिणाम दे सकता है। दो टेबल स्पून जैतून का तेल लें और मध्यम ताप पर सिकताव करें। अब पैर पर तेल लगाएं और कुछ मिनटों के लियें मसाज करें। इससे प्रभावित नसों में रक्त का संचार होगा और दर्द दूर होगा और आपको आराम मिलेगा। ऐसा लगातार करें जब तब दर्द कम न हो जाये।

आइस पैक
फुट टेन्डोनिटिस से हुई सूजन और दर्द को दूर करने के लिए आइस पैक (बर्फ का सेंक) एक कारगर घरेलू उपाय है। कुछ बर्फ के टुकड़े लो इनको फोड़ लो और इनको एक बैग में रखकर कॉटन के टॉवेल में लपेट लें। इस बैग को दर्द वाली जगह पर रखें। इससे सूजन और दर्द दोनों कम होंगे। एक बार में आप इस बैग को 15 मिनट तक रख सकते हैं। ज्यादा आराम के लिए इसे दिन में कई बार इस्तेमाल करें।

गर्म पानी और सेंधा नमक
फुट टेन्डोनिटिस में गर्म पानी और सेंधा नमक भी कारगर है। गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए अपना पैर इसमें रखें। पानी की गर्माहट दर्द को खेंच लेगी और सेंधे नमक से शरीर में मैग्नीशियम की पूर्ति होगी। पैर को ड्राईनेस से बचाने के लिए इस प्रक्रिया को दिन में एक बार ही करें। इसके बाद गीलेपन को पोंछ लें।

सिरका
आप फुट टेन्डोनिटिस का दर्द और सूजन सिरका द्वारा भी कम कर सकते हैं। गर्म और ठंडे सिरका को लपेट कर आप दर्द से निजात पा सकते हैं। सामान मात्रा में पानी और सिरका मिलाकर इस कुछ देर तक गर्म करें और इसमे सूती कपड़ा डालकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। अब सामान मात्रा में सिरका और ठंडा पानी मिलाकर सूती कपड़े से लगाएं। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार करें और बाद में इसे पोंछकर मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं।

आटा
ज्यादा गर्माहट देकर दर्द से जल्दी निजात पाने के लिए आटा एक अच्छा उपाय है जो कि हर घर में उपलब्ध है। आटे और वाइन का पेस्ट बना कर तीस मिनट तक दर्द वाली जगह पर लगाएं। लेकिन सामान्य दर्द की बजाय फुट टेन्डोनिटिस से पीड़ित लोगों को इस प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

ऐस्पैरागस (सतावरी)
टेन्डोनिटिस सूजन का मुख्य कारण होता है, इससे निजात पाने के और तरल पदार्थ को बढ़ाने के लिए सतावरी एक बढ़िया उपाय है। सतावरी से मूत्र का प्रेशर ज्यादा लगता है जो कि ऐसे समय लाभकारी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
