Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चक्कर आने की बीमारी का घरेलू उपचार
अगर आपको दिन में कई बार चक्कर आता है और पूरी दुनिया गोल-गोल घूमती नज़र आती है तो, हो सकता है कि आप वर्टिगो नामक बीमारी से ग्रस्थ हों। सिर दर्द, चक्कर, नॉज़िया- ये वर्टिगो के लक्षण हैं। वर्टिगो लैटिन का शब्द है, जिसका अर्थ है चक्कर आना। दरअसल इसमें यह एहसास होता है कि सब कुछ घूम रहा है।
कैसे निपटें लो ब्लड प्रेशर से?
आप स्थिर हैं लेकिन कुछ सेकेंड के लिए वातावरण चक्कर लगाने लगता है। खास बात यह कि आड़ा या तिरछा देखने पर इसमें सब घूमता दिखाई देता है। कभी-कभी चक्कर के साथ उल्टी जैसा भी महसूस होता है। अगर आपको लगातार कई महीनों से चक्कर आ रहे हैं तो उसे नजरअंदाज न करें। कई बार चक्कर आने का कारण लो बीपी या एनीमिया भी होता है।
माइग्रेन पड़ने के 7 चौंका देने वाले कारण
चक्कर आना यानी वर्टिगो को हम कुछ आसान से घरेलू उपचार से भी ठीक कर सकते हैं। जानिये कौन से हैं वो घरेलू उपचार -

1) नारियल पानी का सेवन
नारियल का पानी रोज पीने से चक्कर आना बंद हो जाते हैं।

2) खरबूजे का बीज
खरबूजे के बीज को गाय के घी में भुन कर पीस लें। रोज ५ ग्राम सुबह - शाम चक्कर रुकने की समस्या रूकने तक सेवन करें।

3) आंवले के पावडर का सेवन
सूखा आंवला पीस कर चूर्ण बनाएं। फिर 10 ग्राम आंवला चूर्ण को 10 ग्राम धनिया पावडर के साथ मिला कर 1 गिलास पानी में मिक्स करें और उसे छान कर पियें।

4) अदरक खाएं
खाने में और चाय में अदरक का भरपूर प्रयोग करें। अदरक चक्कर को रोक देगी।

5) तुलसी
तुलसी के २० पत्ते पीसकर शहद मिलाकर चाटने से चक्कर आने की समस्या काफ़ी हद तक नियंत्रण में आ जाती है।

6) लेट जाएं
जब भी चक्कर आए तुरंत लेट जाएं। सिर के नीचे तकिया जरुर लगाना चाहिये।

7) प्राणायाम करें
अगर ज्यादा चक्कर आता है तो रोज सुबह उठ कर अनुलोम विलोम प्राणायाम करें।

8) कम पियें चाय-कॉफी
इस समस्या को दूर करने के लिये चाय और कॉफी पर नियंत्रण लगाएं। इससे चक्कर आने की तकलीफ बढती है।

9) ठंडा पानी पियें
जब चक्कर आने का हमला हुआ हो , बर्फ़ के समान ठंडा पानी ३ गिलास पीने से भी तुरंत राहत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
