Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्ट्रांग स्पर्म पाने के लिए क्या करें
क्या आप बच्चे के बारे में कोई प्लानिंग बना रहे है। खैर, अगर आपको अपने स्पर्म की क्वालिटी को लेकर कोई चिंता है, तो सबसे पहले कुछ स्पेशल टिप्स पर ध्यान दें। आखिर, कौन अपने बच्चे को पैदा करने के लिए एक विक्की डोनर चाहेगा।
स्वास्थ्यवर्धक खाएं: जो लोग स्पर्म की संख्या बढाने के लिए डॉक्टर के पास जाते है, डॉक्टर अक्सर उन्हे अखरोट खाने की सलाह देते है, क्योंकि इसमें जिंक होता है जो शरीर में टेस्टोरॉन का स्तर बढ़ा देता है। वैसे जिंक की मात्रा शरीर में बढ़ाने के लिए केला और बादाम भी खाया जा सकता है।

फलों में संतरा और स्ट्रॉबेरी, सबसे ज्यादा लाभ देने वाले होते है। इनके सेवन से स्पर्म की क्वालिटी काफी अच्छी और संख्या में बढोत्तरी होती है। पालक, हरी सागदार सब्जी आदि का सेवन भी करना चाहिये।
जिम जाएं: अक्सर लोगों को लगता है कि जिम जाकर आपकी मांसपेशियां अच्छी हो जाएगी और बाइसेप्स निकल आएंगे। पर कम लोगों को ही पता होता है कि जिम करने से स्पर्म की क्वालिटी भी अच्छी हो जाती है। जिम जाने से शरीर में ताकत आती है जिससे बॉडी में टेस्टोरॉन का स्तर काफी बढ़ जाता है। शुक्राणुओं की संख्या (स्पर्म काउंट) बढा़ने के लिये टिप्स
धूम्रपान छोड़ें: आपको यह जानकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन धूम्रपान करने की गंदी आदत, आपको नि:संतान भी बना सकती है। इससे स्पर्म की क्वालिटी गिरती है और कई प्रकार की समस्याएं भी हो जाती है।
सुरक्षित सेक्स करें: क्लैमाडिया और गोनोरेहिया, कुछ प्रकार के संक्रमण है, जो स्पर्म की संख्या को घटाते है। अगर आपको ऐसा कोई रोग है तो उसका इलाज करवाएं और सुरक्षित सेक्स करें। अगर बेबी नहीं चाहते है तो कंडोम का इस्तेमाल करें।
स्क्रोटम को गर्म होने से बचाएं: कई बार आप अनजाने में अपनी गोद में लैपटॉप रखकर चलाते है या कोई भी गर्म चीज रख लेते है। इससे आपके अंडकोष को नुकसान होता है और स्पर्म की क्वालिटी गिरती है, जिस वजह से स्पर्म ज्यादा मजबूत नहीं हो पाते है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
