Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वयस्कों में चिकन पॉक्स को रोकने के असरदार तरीके
चिकन पॉक्स, जिसे हम छोटी माता के नाम से भी जानते हैं, गर्मियों में फैलना शुरु हो जाती है। चिकन पॉक्स बहुत ही संक्रामक होती है जो कि संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने से तुरंत ही लग जाती है। यानी की यह बीमारी वाइरस के कारण होती है जो कि सांस के साथ अंदर घुस जाती है। अगर आपने बचपन में चिकन पॉक्स को रोकने के लिये टीका नहीं लगवाया है तो, आप इस चिकन पॉक्स के जल्द शिकार हो सकते हैं।
बच्चों और युवाओं में चिकन पॉक्स बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। चिकन पॉक्स छूने से बहुत तेजी से फैलता है। वैसे तो यह बीमारी एक बार सभी को बचपन में लग चुकी होती है, लेकिन जिन्हें यह बीमारी बचपन में नहीं हुई है उनके लिये सतर्क होने की आवश्यकता है। चिकन पॉक्स की रोकथाम और प्राकृतिक उपचार
अगर आप चाहें तो इस घातक बीमारी से बच सकते हैं, बस आपको कुछ प्राकृतिक उचारों का पालन करना होगा। आइये जानते हैं इसके बारे में-

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आहार खाएं
चेचक से लड़ने वाले लोगों को अपने शरीर को मजबूत बनाने की आवश्यकता होती है। इसलिये अपने आहार में खूब सारी हरी सब्जियां और ताजे फल शामिल करें।

संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं
अगर आपके घर में किसी को चिकन पाक्स हो गया है, तो उससे कम से कम 3 हफ्तों के लिये दूरी बना लें।

शरीर को ठंडक दें
गर्मी के समय अपने शरीर को नारियल पानी, मठ्ठा आदि पी कर ठंडा रखें। ऐसी चीजे खाएं और पियें जिससे शरीर हमेशा ठंडा रहे।

समर ड्रिंक्स
लेमन जूस को खास तौर पर चिकन पाक्स जैसी बीमारी को दूर रखने के लिये पीना चाहिये। इसमें एसिड होता है जो कि पेट को बांधता है और नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को दूर रखता है।

तीखे आहार
तीखी सब्जियां जैसे, ब्राकली और करेले खाना शुरु कर दें, जिससे कि आप इस बीमारी से दूर रहें। यह खाने में भले ही तीखी होती हैं, लेकिन हमारे स्वास्थ्य के लिये चमतकारी होती है।

खुद को हाइड्रेट रखें
पानी शरीर को उर्जावान और स्वस्थय रखता है। यह गर्मी में शरीर को ठंडा भी रखता है। खूब ज्यादा पानी पियें और चिकन पाक्स से दूर रहें।

घर को रोगाणुमुक्त रखें
अगर आप हाल ही में किसी ऐसे व्यक्ति से मिले थे , जिसे यह बीमारी थी तो जरुरत है कि अपने घर को रोगाणुमुक्त कर लें। आप खुद भी नीम वाले पानी से नहा लें, जिससे बैक्टीरिया मर जाए।

खुद को साफ रखें
जब भी आप घर पर कहीं बाहर से आएं तो अपने हाथों को जरुर धो लें।

टीका भी है जरुरी
अगर आपने इस बीमारी से बचने के लिये टीका नहीं लगवाया है तो, अब समय आ गया है। वैसे तो यह आपको 60 प्रतिशत तक ही इस बीमारी से बचाने की शक्ती रखता है लेकिन यह जरुरी भी है।

एंटी बायोटिक आहार
अपने पेट को हमेशा एंटीबायोटिक आहार से भरा रखें। सबसे अच्छा एंटीबायोटिक आहार है मठ्ठा या फिर दही, जिससे अच्छा बैक्टीरिया पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
