Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
पेट की समस्याओं का सारा हल है ग्रीन टी?
ग्रीन टी लोगों में काफी पॉपुलर हो चुकी है, इसका कारण है कि इसमें बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ्य और चेहरे को सुंदर बनाता है। ग्रीन टी पीने से चेहरे से झुर्रियां, दाग-धब्बे, मुंहासे, सर्न टैन और यहां तक कि स्किन कैंसर से छुटकारा मिलता है।
आज कल लोग ग्रीन टी बैग को अपने ऑफिस के दराज में ही रखते हैं और समय समय पर पीते रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी पेट के कई रोगों को दूर करने में सहायक होती है? ग्रीन टी पेट दर्द, मोटापा और पेट में गैस बनने से रोकती है। आइये जानते हैं कि ग्रीन टी पेट के लिये किस तरह से फायदेमंद होती है।
ग्रीन टी फेस पैक लगा कर बन जाएं रानी

पेट दर्द
अगर पेट दर्द हो रहा हो तो दूध वाली चाय के बजाए ग्रीन टी में थोड़ा सा अदरक मिला कर पीजिये।

पेट में अल्सर
अगर पेट में अल्सर की वजह से दर्द हो रहा है तो, ठंडी ग्रीन टी पीजिये। इसमें बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंअ होता है जो कि पेट के लिये फायदेमंद होते हैं।

पेट अपसेट
अगर पेट खराब है तो गरम ग्रीन टी में दालचीनी पाउडर में नींबू का रस मिला कर पीजिये।

पेट की जलन
पेट में अगर लगातार जलन हो रही है, तो 1 कप ग्रीन टी में 2 चम्मच पुदीना मिक्स कर के पीजिये।

पेट में ऐंठन
पीरियड के समय पेट में ऐंठन होती है तो उसे ठीक करने के लिये ग्रीन टी पीजिये। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि कोलोन को साफ करती है।

पेट में गैस
ग्रीन टी में अगर पिपरमिंट मिला कर पिया जाए तो पेट में गैस नहीं बनती। तो हर सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
