Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
लिवर कैंसर के शुरूआती लक्षण
लिवर, मानव शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह सबसे बड़ी ग्रंथि होती है और शरीर का सबसे बड़ा दूसरा अंग होता है। एक स्वस्थ जीवन के लिए लिवर का सही तरीके से कार्य करना बेहद जरूरी होता है। इन दिनों, कई आम समस्याओं के चलते लोगों में लिवर कैंसर ज्यादा हो रहा है। अगर लिवर कैंसर को पहले ही चरण में जान लिया जाता है तो स्वस्थ होने के चांसेस बहुत ज्यादा होते है, मेडीकल के कई प्रकार की दवाईयों से इसका इलाज संभव है।
स्वस्थ्य लीवर के लिए खाद्य पदार्थ
लेकिन इसके लिए जरूरी होता है इंसान का अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना कि उसे क्या तकलीफ है। लिवर कैंसर की फर्स्ट स्टेज के कई लक्षण होते है, अगर इन पर ध्यान दिया जाएं और समय रहते डॉक्टर के पास ले जाएं तो मरीज को जल्द ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। तो जानिए लिवर कैंसर के शुरूआती लक्षण :

1) पीलिया
पीलिया कोई बीमारी नहीं है, यह वास्तव में एक चिन्ह् है कि आपका लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। जब शरीर में बिल्रूयूबिन की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो पीलिया हो जाती है। यह लिवर कैंसर का पहला लक्षण है।

2) वजन घटना
पेट शरीर का मुख्य अंग होता है जो शरीर को मेटाबोल्जिम में मदद करता है, लिवर में कैंसर होने की शुरूआत में इसके कार्य करने की क्षमता पर असर पड़ता है जिसे मेटाबोल्जिम सही से नहीं हो पाता है और वजन घटने लगता है।

3) मतली आना या उल्टी होना
अगर किसी को हर समय मतली और उल्टी आती है तो उसे खुद पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, लिवर कैंसर के शुरूआत में मरीज को मतली और उल्टी महसूस होती है।

4) थकान
लिवर कैंसर की शुरूआत में मरीज का लिवर सही तरीके से काम न करने की वजह से शरीर जल्दी ही थक जाता है और उसे हमेशा भारीपन लगता है।

5) लिवर बढ़ना
लिवर आपके पेट के सीधी तरफ स्थित होता है, लिवर कैंसर की शुरूआत में इसके आकार में परिवर्तन आना स्वाभाविक है, यह आकार में कुछ बड़ा हो जाता है।

6) खुजली
पेट में सीधी तरफ ज्यादा खुजली हो, तो उसे इग्नोर न करें। यह लिवर कैंसर के प्राईमरी सिम्टम्स में से एक है। बिलीरूयूबिन बढ़ने के कारण त्वचा में खुजली होती है।

7) पेट में दर्द
लिवर के बढ़ने के साथ ही पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है, यह भी लिवर कैंसर का प्राथमिक लक्षण है।

8) एसिटिस
एसिटिस या फ्लूएड एक्यूमेलेशन, लिवर कैंसर का सबसे मजबूत लक्षण होता है जो यह निर्धारित कर देता है कि व्यक्ति लिवर कैंसर की चपेट में है।

9) डार्क कलर की पेशाब होना
शरीर में बिलीरूयूबिन की मात्रा ज्यादा होने पर वह ब्लड़ के द्वारा यूरिन से निकलती है जो यूरिन के कलर को डार्क बना देती है। अगर पिछले कई दिनों से किसी व्यक्ति को ऊपर बताएं गए लक्षण खुद के शरीर में समझ में आते है और उसे पेशाब भी ज्यादा पीली होती है तो शीघ्र ही डॉक्टर के पास जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
