Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
कुछ चमत्कारी घरेलू उपचार, जिन्हे हमेशा याद रखें
आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में कई प्रकार की समस्याएं आए दिन होती रहती है। अगर हर समस्या के लिए डॉक्टर के पास जाना शुरू कर दें तो शायद शहर को कोई भी डॉक्टर ऐसा नहीं बचेगा जिसे आप दिखवा न चुके हों।
लेकिन अगर इन प्रॉब्लम को नकारा जाएं तो भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसलिये, जिदंगी की आम और छोटी-मोटी समस्याओं से निपटने के लिए बेहतर ऑप्शन है कि आप कुछ घरेलू टिप्स याद रखें जिनका इस्तेमाल आप कम बजट में कर सकते है और इससे लाभ भी होगा।

अनिद्रा :
क्या आपके घर में ठंडाई है। अगर न हो, तो आप 10 बादाम लें, उन्हे अच्छी तरह कूट लें और इस पाउडर को एक ग्लास दूध में डालकर गर्म कर लें। हल्के गुनगुने इस दूध को पी लें। इससे आपको तुरंत नींद आ जाएगी। वैसे आप गाय के दूध से बना घी पर अपने तलवों पर लगा सकते है, इससे भी अच्छी नींद आ जाती है। अगर गाय का घी न हो, तो नारियल तेल में थोड़ा सा पानी मिलाकर सिर पर ठोकें और हथेली और तलवों पर मिलाएं। इससे अच्छी नींद आएगी।

ऐंठन :
आपको हर सुबह उठकर खुद के शरीर की मालिश कडुवे तेल से करनी चाहिये। इसके लिए थोडा सा मस्टर्ड ऑयल लें और हथेली पर रगड़कर अपने शरीर पर लगाएं। उसके बाद गुनगुने पानी से नहा लें। इससे शरीर में होने वाली ऐंठन दूर जाएगी। आप चाहें तो पानी में मस्टर्ड पाउडर मिला लें और इसे हथेलियों और तलवों पर लगा लें। इससे राहत मिलेगी।

सनस्ट्रोक :
अगर आपको लू लग जाती है तो कच्चे आम को उबालकर उसका पना बनाकर पी लें यानि कच्चे आम को उबाल लें और उसका रस निकालकर उसमें नमक और चीनी मिला लें। इसे दिन में दो से तीन बार पिएं। आप प्याज को भी खाएं। साथ ही प्याज के स्लाइस काटकर अपने माथे पर रख लें, इससे लू दूर हो जाएगी। ढ़ेर सारा पानी पिएं।

सिरदर्द :
अगर आपको नियमित रूप से सिर में दर्द रहता है तो गर्म दूध में पांच बादाम तोड़कर पी लें। या फिर काली मिर्च को शहद या दूध के साथ दिन में दो से तीन बार खाएं।

कमर में दर्द :
अगर आपको कमर में भयानक दर्द रहता है तो शरीर को गर्म करने वाली चीजें खाइए। अदरक का इस्तेमाल कीजिए। सरसों के तेल में बना हुआ खाना खाएं। पांच काली मिर्च, पांच क्लोव्स और एक ग्राम ड्राई अदरक का पाउडर लें और इसकी चाय बनाकर पिएं।

अस्थमा :
अस्थमा की शिकायत होने पर कभी भी ठंडी चीजों का सेवन न करें। गर्म चीजें खाएं और सर्दी में गुनगुने पानी का सेवन करें। एक कप गुनगुना पानी लें उसमें अजवाइन डाल लें और हल्का सा नमक मिलाकर दिन में कम से कम एक बार पिएं। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

नकसीर ( नाक से खून आना ) :
नाक से ब्लड़ आना, एक गंभीर समस्या है। इसके सबसे अच्छा उपाय है कि आप आंवले का मुरब्बा बना लें और हर सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाएं, इससे लाभ मिलेगा। वैसे तुरंत लाभ के लिए एक पट्टी को ठंडे पानी में भिगो लें और नाक और सिर पर रख लें, इससे आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
