Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस मौसम में बच्चों में बढ़ रहा चिकनपॉक्स का प्रकोप
(आईएएनएस)| वायरल संक्रमण के कारण छोटे बच्चों में चिकनपॉक्स की बीमारी तेजी से फैल रही है। मौसम में परिवर्तन के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इन दिनों शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बच्चों में चिकनपॉक्स की शिकायत काफी बढ़ गई है। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों के अलावा पॉश कालोनियों में रहने वाले बच्चों में इसकी शिकायत ज्यादा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन ओपीडी में भी रोजाना चिकनपॉक्स से पीड़ित आधा दर्जन बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉक्टरों के द्वारा बच्चों के अभिभावकों को दवा के साथ रोग से बचने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा निजी नर्सिग होम में भी चिकनपॉक्स से पीड़ित बच्चों की सुबह-शाम कतार लग रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी चिकनपॉक्स की काफी शिकायतें आ रही हैं। चिकन पॉक्स की रोकथाम और प्राकृतिक उपचार
इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। हालांकि पीड़ित बच्चों को बुखार, सर्दी व खांसी की दवा दी जाती है। चिकनपॉक्स की शिकायत अप्रैल माह के अंत तक रहने की संभावना है।

क्या है चिकनपॉक्स?
चिकनपॉक्स रेबुला व वरिशीला जोस्टर नामक वायरस से फैलता है। इसकी चपेट में आने से बच्चों के चेहरे व पूरे शरीर में छोटे-छोटे दाने उभर आते हैं। दाने के सूखने से बच्चों को खुजली होती है। इसे ग्रामीणों क्षेत्रों में छोटी माता कहा जाता है

यह किस उम्र में होती है?
चिकनपॉक्स किसी भी आयु में हो जाता है, मगर तीन वर्ष की उम्र तक के बच्चों में यह रोग ज्यादा होता है। स्वस्थ बच्चे के शरीर में रोगाणु प्रवेश के बाद रोग से उबरने में 8 से 13 दिन लग जाते हैं। यह बीमारी एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है।

चिकनपॉक्स के लक्षण :
- जुकाम, खांसी, नाक का बहना
- बुखार जो कम से कम 3 दिन रहता है
- शरीर में लाल व पीले धब्बेदार दानों का उभरना, जो शरीर में 4 से 7 दिन तक बने रहते हैं
-एक सप्ताह बाद दाने मिट जाते हैं और त्वचा से पतले छिलके झड़ने लगते हैं

बचाव के उपाय:
- पानी का ज्यादा सेवन करें।
- भोजन में नमक की मात्रा कम हो।
- स्वच्छ कपड़े पहनें।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं।
- खानपान में संतुलन रखें।
- डॉक्टर की सलाह जरूर ।



Click it and Unblock the Notifications
