Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
आसान टिप्स से बनाएं अपनी बॉडी को दर्दरहित
जवानी के दिनों में हमारे शरीर में बहुत स्फूर्ति और ऊर्जा रहती है, लेकिन 35 की उम्र के बाद ही जोड़ों में दर्द और आर्थर्राटिस की समस्या होने लगती है।
अगर आपको जोड़ों या शरीर में हड्डियों का दर्द आएं दिन सताता है तो आपको अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस प्रकार के दर्द के कई कारण होते हैं, लेकिन सबसे पहले आपको ही ध्यान देना होगा कि चूक कहां पर है। दर्द की दवा एक हद से ज्यादा न लें, डॉक्टर से सम्पर्क करें। लेकिन अगर आप लम्बे समय स्वस्थ और दर्दरहित रहना चाहते हैं तो कुछ खास बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।
हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट पर पाएं 25% की छूट+एक्सट्रा 10% की और ज्यादा छूट

1. व्यायाम करना शुरू कर दें
दर्द के दौरान ज्यादा व्यायाम न करें लेकिन हां आपको शरीर को दर्द रहित रखने के लिए हमेशा एक्सरसाइज करना चाहिए।

2. हिसाब रखें
एक डेली जर्नल की मदद से आप अपने दर्द को ध्यान रखें कि आपको प्रतिदिन कितना आराम मिलेगा और किस वक्त ज्यादा आराम मिला, इससे आपको जानने में आसानी होगी कि आपको किस काम को करने में दर्द होने लगता है या किससे आराम मिलता है।

3. तनाव न लें
अपने तनाव को कम करने का प्रयास करिए और तनाव को दूर करने वाली एक्टीविटी में हिस्सा लीजिए। योगा, मेडीटेशन, हल्के व्यायाम से काफी लाभ मिलता है।

4. एडवांस थेरेपी का सहारा लीजिए
मैग्नेटिक थेरेपी इसमें अधिक लाभप्रद होती है जो दर्द से स्थाई मुक्ति दिलाती है।

5. शरीर में पानी की कमी होने से भी दर्द
दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

6. बैठने का खराब तरीका
अधिक काम आदि की वजह से भी जोड़ों में दर्द होने लगता है। थकान, नींद का सही से पूरा न होना, हमेशा कम्प्यूटर के सामने बैठे रहना आदि से भी जोड़ों का दर्द शुरू हो जाता है। इसलिए इन सभी का पूरा ध्यान रखें कि आपको क्या करना है और क्या नहीं।

7. ज्यादा ऊंची हील न पहनें
हील पहनने से कमर में दर्द होना आम समस्या है। सही तरीके से जूते,चप्पल पहनें ताकि आपका शरीर संतुलित रहें।

8. अधिक पानी पियें
जिन महिलाओं को मेनोपॉज हो जाता है, उन्हे कमर में दर्द की समस्या अक्सर होती है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और कैल्शियम की गोलियां खानी चाहिए। इससे उनकी हड्डियां मजबूत होगी और शरीर स्वस्थ रहेगा।

9. अच्छी डाइट लें
शरीर को हमेशा चुस्त रखने में सबसे बड़ा हाथ आपकी डाइट का होता है। अगर आप अपनी डाइट बिल्कुल सही रखते है तो आपको ऐसी समस्याएं आएं दिन नहीं होगी। पर्याप्त पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें।

10. घुटनों में दर्द होने पर हर दिन हल्की सी मसाज करें
मसाज, ऑलिव ऑयल लगाकर करने से लाभ मिलता है। मसाज इस तरह करें कि आप हद्य की दिशा में हाथ चलाएं, ताकि रक्त का संचार अच्छी तरह हों। अगर फिर भी दर्द में कोई राहत न मिलें तो शीघ्र ही डॉक्टर से मिलें।



Click it and Unblock the Notifications
