Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
मांसपेशियों में आने वाली मोच के लिए उपचार
मांसपेशियों में मोच आना या खिंचना, एक प्रकार की चोट होती है जिससे काफी दर्द उठता है। ऐसा कई बार होता है और कभी भी हो सकता है। कई बार मांसपेशियों पर ज्यादा तनाव पड़ने से भी दर्द होने लगता है। जोड़ों को मजबूत बनाने के टिप्स
मांसपेशियों में खिचांव आने से आपके जीवन में कई काम रूक जाते है और आपको काफी हानि भी होती है। मार्केट में इसके लिए कई फास्ट रिलीफ ऑयनमेंट आएं है जो काफी राहत दिलाते है। मांसपेशियों में आने वाली मोच के लिए कुछ टिप्स निम्म प्रकार हैं :

कारण जानें
मांसपेशियों में उठने वाले दर्द को कम करने के उपाय अपनाने से पहले यह जानना बेहद जरूरी होता है कि उस दर्द के पीछे क्या कारण है। कहीं आपको ज्यादा चोट तो नहीं आई या कोई हड्डी तो नहीं टूटी। ज्यादा दर्द होने पर या अचानक से दर्द होने पर डॉक्टर को जरूर दिखा लें, उसके बाद ही कोई उपचार करें।

पर्याप्त आराम करें
मांसपेशियों में दर्द होने पर आपको पर्याप्त आराम करना चाहिये। इससे मांसपेशियों को राहत मिलती है और आपके शरीर में होने वाला दर्द भी चला जाता है।

मसाज
मासंपेशियों में होने वाले दर्द में मसाज काफी फायदेमंद होता है बशर्त आप सही तरीके से कर पाएं। इससे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है और तेजी से आराम मिलता है। मसाज के दौरान एक्यूपंचर करने से डबल राहत मिलती है।

आईस पैक
आईस पैक का इस्तेमाल करने से मांसपेशियों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। आईस पैक को सिर्फ 20 मिनट तक चोटिल या दर्द वाली जगह रखने पर काफी लाभ मिलता है। यह मांसपेशियों में होने वाले दर्द के लिए काफी आरामदायक होता है।

नमी देने वाली गर्मी
नमी देने वाली गर्मी, मांसपेशियों में होने वाले दर्द में राहत दिलाती है। इसके लिए आपको गर्म पानी से स्नान करना चाहिये या गर्म पानी का सेंक देना चाहिये, इससे नर्व्स रिलेक्स हो जाती हैं।

आवश्यक तेल
ऐसे कई अच्छे तेल होते है जो मांसपेशियों में उठने वाले दर्द में आराम दिलाते है। आप इस प्रकार के ऑयल की कुछ बूदें लें और उसे दर्द वाली जगह पर लगाकर लेट जाएं। निश्चित ही लाभ मिलेगा।

हॉट शॉवर
हॉट शॉवर लेने से बॉडी में मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। यह सबसे अच्छा, सस्ता और आसान तरीका होता है।

मूवमेंट
मांसपेशियों में खिचांव आने पर या किसी अन्य प्रकार का दर्द होने पर उस पार्ट को हिलाएं और सही तरीके से मूव कराएं। इससे मांसपेशियों में आने वाला तनाव कम होगा और आराम मिलेगी।

सेंक दें
मांसपेशियों में दर्द होने पर सेंक देना सबसे लाभकारी होता है इससे काफी राहत मिलती है। आप अपनी सुविधा और दर्द के हिसाब से गर्म या ठंडा सेंक दे सकते है।

स्ट्रेच कराएं
मांसपेशियों में होने वाले दर्द में स्ट्रेचिंग कराने से काफी आराम मिलती है। दर्द वाली मांसपेशी को हल्के - हल्के स्ट्रेच कराएं ताकि आपको राहत मिले लेकिन ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।



Click it and Unblock the Notifications