Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
कैंसर के फैलने के कारणों का खुलासा
(आईएएनएस)| अनुसंधानकर्ताओं ने कैंसर से संबंधित एक बेहद महत्वपूर्ण खोज की है। इस नई खोज के अनुसार, कैंसर की कोशिकाएं आस-पास की कोशिकाओं और दूसरे अंगों तक व्यवस्थित तरीके से संकेतों के सहारे प्रसारित होती हैं। दरअसल, कैंसर के इलाज में सबसे बड़ी चुनौती कैंसर कोशिकाओं को तेजी से अन्य कोशिकाओं एवं आस-पास के अंगों तक फैलने से रोकना है।
शोध पत्रिका 'नेचर ऑफ सेल बायोलॉजी' में प्रकाशित शोध के अनुसार, कैंसर के प्राइमरी ट्यूमर से शरीर के विभिन्न भागों तक फैलने के लिए कैंसर कोशिकाएं सबसे पहले आस-पास के संयोजी उत्तकों पर हमला कर उसे नष्ट करती हैं। सर्वाइकल कैंसर के लक्षण और उपचार

कैंसर कोशिकाएं ऐसा एक विशेष पदार्थ इनवैडोपोडिया के सहारे करती हैं, जिसका निर्माण अल्प समय के लिए होता है। हमला करने के लिए इसमें पैरों की तरह उभार का निर्माण होता है, जिसके सहारे वह आस-पास की कोशिकाओं पर हमला करती हैं।
इनवैडोपोडिया एक तरह के एंजाइम का स्राव करती है, जिसके सहारे ही वह एक्सट्रा सेल्यूलर मैटर को नष्ट करता है, जबकि उसका उभार कैंसर कोशिकाओं को एक सीध में पकड़े रहता है। लिवर कैंसर के शुरूआती लक्षण
इस तरह आक्रमणकारी कैंसर कोशिकाओं का स्थानांतरण एनवैडोपोडियम निर्माण चक्र पर निर्भर है। इसी चक्र की बदौलत वह सफलतापूर्वक रक्त कोशिकाओं तक पहुंचता है और फिर शरीर के किसी भी भाग तक आसानी से पहुंच जाता है।
अमेरिका के अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज ऑफ मेडिसीन में सहायक प्रवक्ता लूईस हॉजसन का कहना है कि हमें कुछ समय से लग रहा था कि इनवैडोपोडिया एक्टीन से नियंत्रित होता है, जो एक प्रकार का प्रोटीन फिलामेंट है। लेकिन एनवैडोपोडिया में एक्टीन किसे नियंत्रित कर रहा है, यह अज्ञात था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications