Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
ज्यादा जीते हैं छोटे कद के इंसान
(आईएएनएस)| अगर आप अपने छोटे कद के कारण अपमानित महसूस करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि छोटे कद के इंसान ज्यादा लंबा जीवन बिताते हैं। जापानी पुरुषों पर हुए इस अध्ययन में यह पता चला है कि छोटे इंसानों के जीन ज्यादा रक्षात्मक होते हैं। इस कारण उनके शरीर का आकार तो छोटा होता है, लेकिन जिदंगी लंबी हो जाती है।
छोटे कद के इंसानों के खून में चीनी की मात्रा कम रहती है और उन्हें कैंसर होने का भी खतरा कम होता है।

हवाई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. ब्रैड्ले वीलकॉक्स ने बताया, "यह अध्ययन दिखाता है कि शरीर का आकार 'एफओएक्सओ3' नाम के एक जीन पर निर्भर करता है जो लगभग सभी प्रजातियों में दीर्घजीवन के लिए भी जरूरी है।" आयुर्वेदिक तरीके से कैसे बढाएं हाइट
इस शोध के लिए वैज्ञानिकों ने जापानी पुरुषों को दो भागों में बांटा। एक भाग में 5 फीट 2 इंच या इससे छोटे कद वालों को रखा गया जबकि दूसरे भाग में 5 फीट 4 इंच या उससे लंबे कद के लोगों को रखा गया।
अध्ययन के अनुसार छोटे कद वाले पुरुष ज्यादा दिनों तक जिंदा रहे। इस शोध को 1965 में शुरू किया गया था। इसमें साल 1900 से 1919 के बीच जन्मे 8,006 जापानी मूल के अमेरिकियों को शामिल किया गया था।
'प्लॉस वन' पत्रिका में छपे लेख के अनुसार इसमें से करीब 1200 लोग 90 से 100 साल के बीच तक जिंदा रहे और करीब 250 लोग अब भी जीवित हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications