Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
विश्व टीबी दिवस: टीबी के आम लक्षण
टीबी या क्षयरोग एक बहुत ही आम बीमारी है जो कि एक घातक संक्रामक बीमारी है। टीबी आमतौर पर माइकोबैक्टीरियम तपेदिक के विभिन्न प्रकारों की वजह से होती है। टीबी हमारे फेफड़ों पर हमला करती है, लेकिन इससे शरीर के अन्य भाग भी काफी प्रभावित हो सकते हैं।
भारत में टीबी की बीमारी से बहुत सी जाने जाती हैं, इसलिये यह जरुरी है कि हम इसके लक्षणों को भली-भांति समझे। दुनियाभर में प्रति वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस का आयोजन किया जाता है। सावधान टीबी की दवा बना सकती है पागल
यह मौका एक बार फिर दुनिया का ध्यान एक ऐसी बीमारी की ओर ले जाने का है, जिससे मरनेवाले 95 फीसदी लोग विकासशील देशों से हैं। आइये हम सब टीबी से लड़ने का प्रण लेते हैं और इस विश्व टीबी दिवस पर टीबी के लक्षण पहचानते हैं और इसे आगे बढ़ने से रोकें।

खांसी और कफ
अगर आप पिछले दो हफ्तों से लगातार खांस रहे हैं और दर्द भरा कफ हो रहा है तो, आपको टेस्ट करवाना जरुरी है।

वजन कम होना
अगर बिना व्यायाम और डायटिंग किये ही आप अपना वजन घटा रहे हों, तो समझ लीजिये कि कोई गड़बड़ है।

खून के साथ कफ आना
टीबी का यह बहुत ही पुराना लक्षण है, इसमें व्यक्ति को कफ के साथ खून की बूंदे आती हैं।

बुखार
बुखार जो खासतौर पर शाम को बढ़ता है।

कमजोरी
इससे फैलने वाला बैक्टीरिया पूरे शरीर की एनर्जी को खा जाता है, जिससे शरीर में कमजोरी आने लगती है।

फेफड़ों में दर्द होना
अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है और साथ-साथ फेफड़ों में भी दर्द हो रहा है, तो यह लंग इंफेक्शन हो सकता है।

क्या आप एचआईवी पॉजिटिव हैं
जिन लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं, उन्हें ये रोग होने के चांस ज्यादा रहते हैं। अगर आप एचआईवी पॉजिटिव हैं, तो टीबी से संबन्धित टेस्ट जरुर करवाएं।

रात को सर्दी लगना
रात को ठंडी लगना और ठंडा पसीना आना दोनों ही बैक्टीरियल और वाइरल इंफेक्शन की वजह से होता है। यह एक ऐसा बैक्टीरिया है जो रात को शरीर में ठंड लगवाता है।

टीबी से बचने के तरीके
टीबी के मरीजों को संतुलित आहार के साथ हाई प्रोटीन डाइट लेना जरूरी होता है। दूध, अंडे, मुर्गा, मछली आदि में बेहतर प्रोटीन होता है। इसलिए मरीजों को भोजन के रुप में इसे ही यूज करना चाहिए। इसके अलावा लौकी, तुलसी, हींग, आम का रस,अखरोट, लहसुन, देसी शक्कर, बड़ी मुनक्का, अंगूर भी बहुत फायदेमंद साबित होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
