Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर बैक पेन होता है तो अपनाइये ये सिंपल टिप्स
आज कल जो भी ऑफिस में घंटो बैठ कर काम करता है, उसे बैक पैन होने की संभावना ज्यादा रहता है। ठीक ढंग से ना बैठने की वजह से या फिर ज्यादा देर तक बैठ कर काम करने से पीठ में दर्द होने लगता है। बहुत से लोगों के पास सुबह व्यायाम करने या फिर वॉक पर जाने का समय नहीं होता, जिससे पीठ दर्द बढता ही चला जाता है।
लेकिन बैक पेन होने का जो सबसे अहम कारण है वह है कुर्सी पर सही तरीके से ना बैठना। अगर आप सीधे बैठेगें तो आपके पीठ में कम दर्द होगा। आइये जानते हैं कुछ बहुत ही सिंपल से तरीके जिसे अपना कर आप बैक पेन से काफी हद तक बच सकते हैं।

योगा
व्यायाम करने के अलावा भी स्ट्रेचिंग करने से भी बैक पेन में आराम मिलेगा। योगा में भुजंग आसन करें, इससे बैक फिट रहेगा।

मेडिटेशन
ध्यान करने से मासपेशियां और स्पाइन बिल्कुल ठीक रहेगें। इसलिये आपको रोजाना 10 मिनट के लिये मेडिटेट करना चाहिये।

सही मुद्रा में बैठें
ऑफिस में या फिर जहां ज्यादा देर बैठना हो वहां पर कमर बिल्कुल सीधी कर के बैठें।

ज्यादा देर तक खडे़ रहना
ज्यादा देर तक खडे़ रहने से बैक पर ज्यादा जोर पड़ता है। इसलिये खडे़ रहने के बजाए बीच बीच में थोड़ा चल लें या अपनी पोजिशन चेंज कर लें।

ज्यादा देर तक बैठना
ज्यादा देर तक ना बैठें, बल्किन कुछ कुछ देर पर चलें।

व्यायाम करें
अगर पीठ में दर्द हो तो उसके लिये भी कुछ प्रकार के व्यायाम बने हुए हैं। वो व्यायाम करें और पीठ दर्द से निजात पाएं।

नांच
नांचने से पीठ बिल्कुल फिट रहेगी और आपकी बॉडी में लचीलापन आएगा।

वॉक पर निकल जाएं
दिन भर बैठे रहने वालों को वॉक करनी चाहिये। इससे शरीर की मुद्रा सही होगी और आपके बैक पर भी ज्यादा जोर नहीं पडे़गा।

ज्यादा भार ना उठाएं
घर हो चाहे जिम, अगर आप वहां पर ज्यादा भार उठा कर व्यायाम करती हैं, तो आपकी बैक पर इसका असर पडेगा। हफ्ते में केवल 2 दिन ही भार उठाएं।

हील पहनना बंद करें
ज्यादा लंबी हील पहनने से रीड़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है। जिससे बैक में दर्द होता है।



Click it and Unblock the Notifications
