जानिए किस तरह आप सोते हैं

By Super

सोना एक विशेष गतिविधि है, जो हर कोई करता है। इससे आप संयमित और स्‍वस्‍थ रहते हैं। अगर आप कम नींद लेते है तो आप खुद में अजीब सा नकारात्‍मक परिवर्तन महसूस करेगें। भगवान बुद्ध का कहना है कि सोकर उठना, मरकर फिर से जिन्‍दा होने के बराबर है। हम हर रात सोते हैं और जागते हैं। इस दौरान हम कई चरणों से होकर गुजरते हैं।

नींद दो प्रकार की होती है-
1. नॉन-रिम(एनआरईएम या नॉन रैपिड आई मूवमेंट) 2. रिम(आरईएम या रैपिड आई मूवमेंट)

Tuesday Offer: Jabong पर लाइफस्‍टाइल प्रोडक्‍ट पे पाएं 40% की छूट !


1. नॉन-रिम(एनआरईएम या नॉन रैपिड आई मूवमेंट): जब आप सोते हैं तो आपका शरीर रिम और नॉन-रिम के बीच की स्थिति में होता है। नॉन-रिम(एनआरईएम या नॉन रैपिड आई मूवमेंट)चार प्रकार का होता है-

Stages Of Sleep That You Go Through

चरण-1: यह सोने का शुरूआती चरण होता है। इसमें नींद आने की लगभग वाली स्थिति होती है। इस स्थिति में कोई भी व्‍यक्ति 5 से 10 मिनट तक रहता है और इसके बाद वह नींद के अगले चरण में चला जाता है।

चरण-2: इस चरण में व्‍यक्ति कम से कम 20 मिनट तक रहता है। इस चरण में ब्रेन, काफी सक्रिय होता है। ब्रेन के द्वारा की जाने क्रियाओं को स्लिप स्पिंडल कहा जाता है।

चरण-3: इस चरण में व्‍यक्ति गहरी नींद में चला जाता है। इस दौरान ब्रेन ज्‍यादा कार्य नहीं करता है और आराम की स्थिति में शरीर रहता है। इस चरण में आसपास होने वाले शोर आदि का प्रभाव भी सोने वाले व्‍यक्ति पर नहीं पड़ता है। READ: नौकरियां जो उड़ा दे आपकी नींद

चरण-4: यह चरण आरईएम के समान ही होता है। इसमें ब्रेन सक्रिय रहता है। इसमें डेल्‍टा स्‍लीप आती है।

आरईएम या रैपिड आई मूवमेंट:
चार चरणों के बाद नींद में जो चरण आता है उसे रिम या रैपिड आई मूवमेंट कहते हैं। इस चरण में सोने वाले व्‍यक्ति की आंखें मूव करती रहती हैं और उसका ब्रेन सक्रिय रहता है। इस अवस्‍था में ही व्‍यक्ति सपनें देखता है और उसके शरीर को आराम मिलता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion