Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कैसे पिएं जरुरत के मुताबिक खूब सारा पानी
ये बात हमें हमेशा से बताई गई है हमारे शरीर के अंदर पानी की कमी नहीं होनी चाहिये इसलिये हमें दिनभर में खूब सारा पानी पीना चाहिये। अगर शरीर में पानी की कमी हो गई तो डीहाइड्रेशन की समस्या पैदा होगी और इसी वजह से शरीर में हर अंग काम करना बंद कर देगा। पानी की कमी से पेशाब में जलन भी होने लगती है और उसका रंग पीला हो जाता है। खास बात तो यह है कि किड़नी में स्टोन का कारण भी कम पानी पीना ही होता है।
अगर आप कम पानी पीते हैं तो अभी से ही जागरूक हो जाएं और हमारे बताए एग इन टिप्स पर अमल करें। इन टिप्स में खास बात बताई गई है कि अगर आप कम पानी पीने वाले इंसान हैं तो आप किस प्रकार से ज्यादा पानी का सेवन कर सकते हैं। हेल्दी बॉडी, चमकदार त्वचा और मजबूत बाल पाने के लिये पानी की आवश्यकता को पूरा करना बहुत ही जरुरी है।

खुद के साथ पानी की बोतल रखिये
आप बाहर चाहे किसी भी काम के लिये निकलें, अपने साथ पानी की बोतल हमेशा साथ में रखें।

डेली का टारगेट बनाएं
अगर आप बिना सोचे समझे पानी पीते हैं तो आप गलती कर रहे हैं। पानी पीने का एक नियम बनाइये और हर एक घंटे पर 1 गिलास पानी पीजिये। यह उन लोगों के लिये एक अच्छी ट्रिक है जो बहुत कम पानी पीते हैं।

जूस
अगर आप जूस का सेवन करेंगे तो आपके अंदर पानी कभी कमी नहीं होगी। इसके लिये आप सब्जियो का या फिर फल कर रस पी सकते हैं।

नारियल पानी
यह आपको हेल्दी रखता है और इससे आपके शरी में पानी की कमी भी नहीं हो पाती। नारियल पानी पीने से यूरीन समस्या और यूटीआई की समस्या दूर होती है।

फल और सब्जियां
बाजार में ऐसी बहुत सी सब्जियां और फल मिलते हैं जिसमें बहुत सारा रस होता है। जैसे टमाटर, संतरा, खरबूजा, स्ट्रॉबेरी आदि।

ज्यादा कॉफी ना पियें
अगर आप कॉफी के आदि हैं तो, उसे बंद कर के पानी या हेल्दी जूस पीना शुरु कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
