Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
दिन भर खुश रहने के आसान से टिप्स
शरीर को सही शेप में रखना और खुश रहना आसान है। खुशी मानसिक अवस्था है। लेकिन, इसे कायम रखना इतना मुश्किल नहीं है, जितना कि नजर आता है। ज्यादातर मामलों में सेहत और खुशी सीधे तौर पर एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं। तो, अगर आप सेहतमंद हैं, तो यह कहा जा सकता है कि आपके लिए खुश रहना भी काफी आसान होगा। और कौन है जो सारा दिन खुश नहीं रहना चाहता। और ऐसा कर पाना असंभव भी नहीं है।
हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स जिन्हें आजमाकर आप सेहतमंद और खुश रह सकते हैं। अंतर्मुखी व्यक्तियों के बारे में 8 सामान्य मिथक

आहार हो सही
हालिया शोध में यह बात कही गयी है कि जो महिलायें नाश्ते में अधिक प्रोटीन का सेवन करती हैं वे शाम को कभी-कभार ही उच्च वसा अथवा उच्च शर्करा युक्त आहार का सेवन करती हैं। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और योक्स में विटामिन बी12 भारी मात्रा में होते हैं, जो आपके मूड को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

पसीना बहायें
शारीरिक श्रम बेहद जरूरी है। तेज चाल अथवा जॉगिंग आपको तुरंत ऊर्जा देते हैं और इसके साथ ही सुबह-सुबह आपका मूड भी सही रखते हैं। तो, जॉगिंग के जूते पहनिये और निकल पडि़ये। इससे आप न केवल मजबूत महसूस करेंगे, बल्कि सारा दिन आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

धूप से बचें
सनटैन से बचने के लिए आपको सनस्क्रीन लोशन अथवा क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। सनस्क्रीन एसपीएफ युक्त होनी चाहिए। सर्दियों में भी सनस्क्रीन आपकी त्वचा को टूटने से बचाती है।

कैफीन से दूरी भली
काम पर हों या घर पर, कई बार ऐसा होता है कि आपको वास्तव में तो प्यास लगी होती है, लेकिन आप खुद को भूखा समझ लेते हैं। खूब पानी पियें। कैफीन के अधिक सेवन से बचें। आपकी भूख की इच्छा कम हो जाएगी।

चुइंग गम
यदि आप तनावग्रस्त हैं, तो शुगर फ्री चुइंग गम आपके मूड को बढ़ाने में काफी मददगार हो सकती है। इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि चुइंग गम मस्तिष्क को शांत करने और तनाव के प्रति प्रतिक्रिया करने में मदद करती है।

सही खायें
आपके शरी से वसा को अवशोषित और जमा करने के लिए विटामिन ए,डी,ई और के की जरूरत पड़ती है। आपके शाम के भोजन में वसा की मात्रा सबसे अधिक होती है। आप अपने डॉक्टर से विटामिन डी स्तर की जांच के लिए कहिये। संभव है कि आपको सप्लीमेंट की जरूरत हो।

पैरों की देखभाल
सोने से पहले अपने पैरों को 15 मिनट तक गर्म पानी में रखिये। इससे आपको दर्द से तो छुटकारा मिलेगा ही साथ ही आप तनाव रहित भी रहेंगे। इसके बाद फुट क्रीम अथवा लोशन लगाकर अपनी त्वचा को मॉश्चराइज रखिये।

सुबह जल्दी उठें
यदि आपको फोन में स्नूज का बटन दबाने के स्थान पर उठकर घड़ी का अलॉर्म बंद करना पड़े, तो इस बात की संभावना अधिक है कि आप दोबारा नहीं सोएंगे। सुबह झपकी लेने से आप गुस्सैल और थका हुआ महसूस करते हैं। तो बेहतर है कि आप सुबह जल्दी उठें और प्रसन्न रहें। इससे आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
