Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इनडोर एलर्जी को रोकने के टिप्स
संसार में सबसे सूकुन वाली जगह घर होता है - सिवाय इसके कि आपको अपने घर में एलर्जी की समस्या न हों। कई लोगों को कुछ विशेष कारणों से अपने ही घर में एलर्जी की समस्या हो जाती है।
घर में एलर्जी वाले स्थान कई होते है जैसे - बेडरूम, बाथरूम और प्लेरूम। इस एलर्जी के कारण रैशेज, वॉयल्स और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। कई बार लोगों को कफ और अस्थमा की शिकायत भी हो जाती है। हर किसी को एलर्जी, विशेष कारण से होती है। आप उन कारणों को जानने की कोशिश करें और अपने घर को अपने लिए कम्फर्टटेबल बनाएं।
धूल से एलर्जी के लक्षण और बचाव

1) घर को डिटॉक्सीफाई करें
आप जिन चीजों से एलर्जी है, वो चीजें घर में कई तरीकों से आ सकती हैं। जैसे - आपको धुएं से एलर्जी है और कोई सिगरेट पिएं तो आपको तकलीफ बढ़ेगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप उन्हे मना कर दें। धूम्रपान करने से घर में कई प्रकार के विषैले तत्व फैल जाते है जो घर में रहने वाले लोगों को हानि पहुंचाते है। इस तरीके से आप घर को डिटॉक्सीफाई कर सकते है।

2) धूल दूर करें
जिन लोगों को धूल से एलर्जी है वह खुद के घर को धूलरहित बनाने के कई प्रसाय कर सकते हैं। पूरे घर में मिट्टी या धूल जमा न होने दें। बिस्तर साफ रखें। घर के कोने - कोने में धूल न जमने दें और सभी फर्नीचर की रोज डस्टिंग करें। इस तरह आप घर को धूलरहित बना सकते है।

3) कीट और मच्छरों को मारने का प्रबंध रखें
दीम, मक्खी और मच्छर से भी कई बार एलर्जी हो जाती है और वैसे भी इन कीटों का घर में न रहना ही स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है। आप अपने घर में हर सप्ताह पेस्टीसाइड छिड़कें, तकि इस प्रकार के कीट घर में न पनप पाएं। इसके लिए आप इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल तरीका भी अपना सकते है।

4) जानवरों का ख्याल रखें
कुछ लोगों को घर में जानवर जैसे - कुत्ता, बिल्ली, खरगोश आदि रखना बहुत पसंद होता है लेकिन उन्हे उनके फर से एलर्जी होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप उनका पूरा ध्यान रखें, उनकी साफ - सुथरा रखें और एक दूरी बनाएं। जानवरों के रहने और खाने का इंतजाम घर के अन्य हिस्से में करें जहां आपका सोना या खाना न होता हो।

5) तीखी सुंगध से बचें
अगर आपको तीखी महक या खुशबू से एलर्जी है तो घर में इस्तेमाल किए जाने वाले रूम फ्रेशनर को देखकर सही फ्रेगनेंस का खरीदें। घर में ज्यादा तीखी सुंगध होने से लगातार छींक, सिरदर्द और जुकाम की समस्या हो सकती है। ताजी हवा भी आने का प्रबंध रखें।



Click it and Unblock the Notifications
