Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए लाभदायक है जैतून का तेल
जैतून के तेल का हम हजारों सालों से सेवन करते आ रहें है। लेकिन आज भी इसके स्वास्थवर्धक लाभ कम लोगों को ही पता हैं। यह तेल हमारे शरीर को कई रोगों से राहत दिलवाता है। जैतून का तेल हमारी सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ हमें और भी कई समस्याओं जैसे बालों और त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से राहत दिलाता है। जैतून के तेल का प्रयोग खाना पकाने में, सौंदर्य सामग्री और दवाओं में तेल के रूप में प्रयोग किया जाता है। तो आइये जाने जैतून के तेल के ऐसे ही कुछ और स्वास्थ और सुन्दर्यै लाभ।
A स्वास्थ्य लाभ
1. हृदय रोग

जैतून के तेल में संतृप्त वसा की मात्रा कम होती है जिससे शरीर में कॉलेस्टेरोल की मात्रा को भी संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है। जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी होती है।
2. ऑस्टियोपोरोसिस

बढ़ती उम्र के साथ ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी हमे घेर ने लगती है। जैतून के तेल में कैल्शियम की मात्रा काफी पायी जाती है इसलिए इसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बिमारियों से निजात पाया जा सकता है।
3. मधुमेह

जैतून के तेल में सैचुरेटेड फैट ना के बराबर होता है। इससे यह आपके सुगर लेवल को कंट्रोल करता है। साथ ही इसे खाने से बॉर्डर लाइन डायबीटिज़ होने का खतरा 50 फीसदी कम हो जाता है।
B सौंदर्य लाभ
1. त्वचा में रंगत लाये

जैतून का तेल त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसे चहरे पर लगाने से मुँहासे और ब्लैकहेड्स ठीक होजाते हैं। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो जैतून के तेल से मालिश करें इससे त्वचा का रुखा पन ठीक होने लगेगा। यही नहीं माँ बने के होने वाले स्ट्रेच मार्क्स से भी जैतून का तेल काफी हद तक छुटकारा दिलाता है।
2. बालों को मॉइस्चराइज़ करें

जैतून के तेल में विटमिंस ए, बी, सी, डी और ई के साथ-साथ आयरन भी होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें नरिशिंग, मॉयस्चराइजिंग और कंडिशनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बालों की लचक, कोमलता और मजबूती बढाने में सहायक होती हैं। यह ओलेइक एसिड और ओमेगा-9 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है।
3. सेल्युलाईट को काम करता है

कॉफ़ी में पाये जाने वाले कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट सेल्युलाईट को कम तो करते हैं लेकिन सिर्फ थोड़े समय के लिए। लेकिन लंबे समय के लिए कॉफ़ी के साथ जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। इसे रोज़ अपनी त्वचा पर लगाये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
