Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वास्थ्य समस्याएं जो तबाह कर सकती है आपकी सेक्स लाइफ
जब आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझते है तो सबसे पहले आपके दिमाग में सेक्स नहीं आता है। लेकिन अगर आपकी बॉडी फिट नहीं है तो सेक्स लाइफ पर असर पड़ सकता है। कई स्वास्थ्य समस्याएं एेसी होती है जो आपकी सेक्स लाइफ को तबाह कर देती है। यहां इन समस्याओं के बारे में बताया गया हैं:
बेड पर अच्छे प्रदर्शन के लिये खाएं ये "सेक्स डाइट"

1. मधुमेह:
ब्लड़ में सुगर की मात्रा ज्यादा होने पर मधुमेह बीमारी हो जाती है। इस बीमारी के होने के बाद इरेक्टाइल की समस्या रहती है, ऐसा कम से कम 60 से 70 प्रतिशत पुरूषों के साथ होता है। इसके अलावा, मधुमेह ज्यादा होने पर पेनिस से ब्लड़ भी आने लगता है। मधुमेह में नर्व सिस्टम, इरेक्शन में बारे में संकेत देने में विफल हो जाता है।

2. डिप्रेशन :
अगर कोई व्यक्ित डिप्रेशन में है तो वह कभी भी सेक्स लाइफ को एंजाय नहीं करता है, उसके लिए सेक्स करना काफी नीरस होता है या कह सकते है कि सेक्स को लेकर उसकी इच्छाएं मर जाती हैं। साथ ही एंटीडिप्रेयान दवाईयां भी ऐसा करने में कुछ हद जिम्मेदार होती हैं।

3. नर्व सिस्टम से सम्बंधित :
नर्व सिस्टम से सम्बंधित कोई समस्या होने पर भी सेक्स करना मुश्किल होता है, क्योंकि बॉडी में ब्लड़ का सर्कुलेशन सही से नहीं होता है। हाइपरटेंयान आदि होने पर रक्त वहिकाओं में सही से रक्त न पहुंचने के कारण लवमेंकिग करना मुश्किल हो जाता है।

4. कमर में दर्द :
जिन लोगों को कमर में दर्द या साईटिका या अन्य कोई दर्द होता है, उनके लिए सेक्स करना क्या, सेक्स के लिए पोज देना भी मुश्किल काम है। क्योंकि कमर दर्द में स्पाइन डिस्क डिस्टर्ब हो जाती है और आप झुक, चल या ज्यादा देर तक खड़े भी नहीं रह सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर भी सेक्स करने की सलाह नहीं देते हैं। योगा करें, दवाईयां ले, इससे आराम मिलेगा।

5. एनीमिया :
जिन लोगों के शरीर में रक्त की कमी होती है, हीमोग्लोबिन बहुत कम होता है, वह सेक्स करने के दौरान बहुत थक जाते है और बेजान हो जाते है। पुरूषों में एनीमिया होने पर सेक्स करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन अन्य समस्याओं की अपेक्षा, एनीमिया को जल्दी सही किया जा सकता है।

6. मेनोपॉज :
किसी महिला को मेनोपॉज की शुरूआत में कई समस्याएं होती है, उनका स्वभाव बदल जाता है और उनकी सेक्स इच्छा भी मर जाती है। ऐसा हारमोन्स में असंतुलन होने के कारण होता है। इसके लिए डॉक्टर से मिलकर काउंसलिंग करवानी चाहिए ताकि आप अपने पार्टनर के साथ फिर से लवमेंकिंग कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications
