Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कहीं आपको एल्कोहल की लत तो नहीं? जानें ये संकेत
जी हां, आज के समय में जीवन काफी तनावपूर्ण हो गया है। कामकाजी लोगों में रोजमर्रा के तनाव से निपटने के लिए एक नई तरह की प्रथा जन्म ले रही है।
कई कामकाजी लोग काम के तनाव से निजात पाने के लिए सामान्य से ज्यादा अनुपात में पब की ओर रुख कर रहे हैं। फ्राइडे नाइट तो अब ड्रिंकिंग नाइट में बदल गया है और वीकेंड में बीयर पीना कोई मुश्किल काम तो है नहीं।
आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कहीं आपको एल्कोहल की लत तो नहीं लग गई। यह इसलिए जरूरी है ताकि आप एल्कोहल का पूरी तरह से आदी हो जाने से पहले खुद को रोक सकें।
ज्यादा शराब पीते हैं तो उठाएं ये जोखिम
एल्कोहल की लत लगने की सबसे बड़ी निशानियां

1. आपको हर समय ड्रिंक की जरूरत महसूस होगी और आपके लिए दिन का समय मायने नहीं रखेगा। आप कितना एल्कोहल पीते हैं, इसपर आपका कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा।
2. सो कर उठते ही ड्रिंक की इच्छा होने लगेगी। यह थोड़ा अटपटा भले ही लगता हो, पर एल्कोहल के आदी व्यक्ति सुबह-सुबह ड्रिंक को पसंद करते हैं।
3. आप फिर से ऊर्जावान होने के लिए ड्रिंक करते हैं। पर आप सच्चाई को भूल जाते हैं और आखिरकार आपको एहसास होता है कि आप अपनी समस्याओं से भाग नहीं सकते।
4. आप नशे का आदी होने से जुड़े विद्ड्रॉअल सिम्पटम को अनुभव करने लगेंगे। मसलन पसीना आना, कांपना, स्वाद का कम होना और कुंठा का अनुभव करना।
5. अगर आपके मित्र-दोस्त आपके गौरव को खोता हुए देखने लगें तो यह लत लगने की निशानी है। अगर दोस्तों के बीच आप अलग-थलग हो जाएं तो आपको थोड़ा रुककर अपनी जिंदगी के बारे में फिर से सोचने की जरूरत है।
6. आप स्वंय भी वजन कम होने और पाचन की समस्या को अनुभव करने लगेंगे।
एल्कोहल की लत ने कई परिवार को बर्बाद कर दिया और कुछ को तो दिवालिया भी बना दिया। पर अगर आप यदा-कदा एल्कोहल लेते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। बस आपको अपनी सीमा और जिम्मेदारी पता होनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
