Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
आयुर्वेदिक तरीके से लड़े हीट स्ट्रोक सेः डॉ प्रताप चैहान
मौसम के बदलते मिजाज के चलते हीट स्ट्रोक की समस्या तेजी से बढ़ रही है, मगर अधूरी जानकारी के चलते लोग इसके खतरों से अनजान है। गर्मी के मौसम में होने वाली समस्याओ में सबसे महत्वपूर्ण समस्या हीट स्ट्रोक की है। यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ साथ जानलेवा भी है।
जीवा आयुर्वेद के आयुर्वेदचार्य डॉ. प्रताप चौहान बता रहे है कि किस प्रकार हमें हीट स्ट्रोक से बचना है और हीट स्ट्रोक होने पर किस प्रकार भारतीय चिकित्सा पद्वति के द्वारा इसे ठीक किया जा सकता है। हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय
आयुर्वेदचार्य डॉ. प्रताप चौहान के अनुसार हीट स्ट्रोक एक ऐसी अवस्था है जिसमे मनुष्य के शरीर का तापमान अत्यधिक धूप या गर्मी के कारण बढ़ने लगता है मनुष्य के शरीर की बनावट इस प्रकार की होती है जिसमे अत्यधिक गर्मी या तापमान पसीने के रूप मे निकलता रहता है लेकिन हीट स्ट्रोक की अवस्था में शरीर अपने आप को ठंडा रखने की क्षमता खो देता है।
जब मनुष्य के शरीर का तापमान बढ़ने लगता है तो उसे बुखार कहा जाता है लेकिन हीट स्ट्रोक में मनुष्य के शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और ये आसानी से कम नहीं होता है। देसी ठंडा जो भगाए गर्मी और बनाए स्वस्थ
अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें
विषाल मिश्र
कैवल्य कम्युनिकेषन
8756000222

हीट स्ट्रोक का कारण
हीट स्ट्रोक तेज धूप या अत्याधिक गर्मी, निर्जलीकरण, थायराइड में असंतुलन, शरीर में रक्त शर्करा में कमी आना, शराब के सेवन से, उच्च रक्तचाप या अवसाद आदि के उपचार में इस्तेमाल ली जाने वाली दवाओ के कारण, पसीना ग्रंथि में शिथिलता, हृदय रोग आदि शामिल है।

हीट स्ट्रोक के लक्षण
सर दर्द होना, चक्कर आना, त्वचा व नाख का खुश्क हो जाना, बहुत अधिक पसीना आना, मांसपेशियों में ऐंठन व कमजोरी, मिथली व उल्टी आना, रक्तचाप बढ़ना, बेहोशी आना, व्यवहार में बदलाव आना या चिड़चिड़ापन आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण है।

हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय
हीट स्ट्रोक होने पर मेथी की सूखी पत्तियों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन हाथ में मसल कर छान लें तथा थोड़ा शहद मिलाएं। फिर २ २ घंटे के अंतराल पर पियें। धनिये को पानी में भिगो कर रखें और अच्छी तरह मसल कर और छान कर इसमें थोड़ा शक्कर मिला कर पीने से लू लगने की संभावना कम हो जाती है।

कच्चा आम और इमली का उपयोग
कच्चे आम का रस और इमली हीट स्ट्रोक शरीर के तापमान को ठंडा रखती है, कच्चा आम और इमली गर्मी से होने वाली थकान गर्मी व हीट स्ट्रोक के लिए बहुत अच्छी व प्रभावी मानी जाती है। इसके अलावा नारियल का पानी भी ऐसी हालत में एक बहुत लाभकारी दवा है।

ज्यादा और तंग कपडे पहनने से बचें
शरीर का तापमान न घटने पर मरीज को गीले कपडे में लपेट देना चाहिए इससे तापमान सामान्य होने में मदद मिलती है।

तरल पदार्थों का सेवन
पानी, जूस, ग्लूकोस, इलेक्ट्रोलाइट जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए।

प्याज का प्रयोग
प्याज स्ट्रोक से शरीर की रक्षा करता है। प्याज चीनी और जीरे को रोस्ट कर लें। नित्य इसका सेवन करने से गर्मी से रहत मिलती है।

तुलसी, धनिया और पुदीना
तुलसी, धनिया और पुदीने की पतियों भी हीट स्ट्रोक से बचाव में लाभकारी हैं।

धूप से बचें
तेज धूप में निकलने से बचे। धूप में छाते, टोपी या स्कार्फ का प्रयोग जरूर करे।

स्वास्थ और आहार
1. गर्मियों के दौरान ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए पानी में थोड़ा नमक मिला के पिने से शरीर में नमक की मात्रा बानी रहती है।
2. तला भुना और भारी खाने से बचना चाहिए। पानी, जूस, ग्लूकोस, इलेक्ट्रोलाइट जैसे तरल पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए।

कुछ ध्यान देने लायक बातें-
1. अगर आप गर्मियों की छुट्टी के लिए जा रहे हैं तो जरुरी है की सही स्थान का चयन करें ताकि गर्मी से राहत मिल सके और साथ में जरुरी सामान जैसे पानी, नींबू, ग्लूकोज, इलेक्ट्रोल आदि अपने साथ में रखे।
2. उचित सनस्क्रीन क्रीम, फेसवॉश आदि का प्रयोग से गर्मियों में त्वचा सही रहती है, अगर यह प्रोडक्ट आयुर्वेदिक हो तो ज्यादा फायदेमंद रहेंगे।

कुछ ध्यान देने लायक बातें-
3. खाने में सलाद, दही, फल, दाल आदि का सेवन अधिक मात्र में होना चाहिए।
4. आम तौर पर देखा गया है कि बच्चे खलने के लिए घर से बाहर जाने की जिद्द करते हैं ऐसे में माता पिता को चाहिए की उनका खास ध्यान रखा जाये की ज्यादा गरमी में खेलने से या बहार रहने से उनके स्वास्थ्य में फर्क न पड़े व हीट स्ट्रोक जैसे बीमारी न हो।



Click it and Unblock the Notifications