Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुदीने की पत्तियों का सेवन करने का तरीका और लाभ
पुदीना, मुंह को तरोताजा करने के लिए जाना जाता है। इसे अंग्रेजी में मिंट कहा जाता है जो कई रूपों में माउथफ्रेश करने के लिए बाजार में उपलब्ध है। यह एक स्वास्थ्यवर्धक हर्ब है जो बाजार में काफी मात्रा में मिलता है। इससे बने हुए टूथपेस्ट, च्वुंइगम, सांसों को ताजा करने वाले माउथ फ्रेशनर लिक्विड और टैबलेट अादि बिकते हैं। इन्हे खाने से मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं और सांसों में ताजगी आ जाती है।
बड़े काम का छोटा पुदीना
इस आर्टिकल में हम आपको पुदीना खाने के 4 तरीके और उससे होने वाले 4 लाभों के बारे में बताएंगे, जोकि इस प्रकार है:

पुदीना की पत्तियों को डाइट में शामिल करने के 4 तरीके-
1. अंडे में मिलाएं: इसे ऑमलेट में मिलाकर खाएं। इससे ऑमलेट में नया फ्लेवर आएगा और बदबू भी नहीं आएगी।

2. सलाइ में रखें: पुदीने की पत्तियों को सलाद के साथ खाएं, जो काफी फायदा करती हैं।

3. चाय में डालें: आप घर में सादा चाय बनाते समय मिंट की पत्तियों को डाल सकते हैं, ये एक तरोताजा फ्लेवर देगी।
4. बर्फीले पानी: घरों में गर्मियों के दिनों में काफी ज्यादा मात्रा में पानी पिया जाता है, अगर आप मिंट की पत्तियां उसमें मिला दें, तो वह और ज्यादा फायदेमंद होगा।

पुदीने की पत्तियों के चार स्वास्थ्य लाभ-
1. एलर्जी में: जिन लोगों को किसी न किसी प्रकार की एलर्जी होती है, उन्हे मिंट की पत्तियों का सेवन हर दिन करना चाहिए। इससे उन्हे राहत मिलेगी।

2. सर्दी दूर भगाने में: मिंट ठंडा होता है लेकिन अगर आपको सर्दी लग गई है तो इसकी पत्तियों को खाने से राहत मिलेगी।
3. पाचन दुरूस्त बनाएं: कब्ज,अपच या भोजन न पचने की शिकायत होने पर मिंट की पत्तियों का सेवन करना चाहिए जो इन सभी से निजात दिलाता है।

4. सुबह-सुबह होने वाली कमजोरी: जिन लोगों को सुबह के दौरान ज्यादा वीकनेस लगती है उन्हे पुदीने की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हे आराम मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
