Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
आपकी सेहत के बारे में क्या कहते हैं मुंहासे
रविवार की सुबह है। मौसम भी सुहावना है। अपनी डेट के लिए आपने परफेक्ट ड्रेस भी चुन ली है। लेकिन, अचानक आप अपने चेहरे पर बड़ा सा पिंपल देखती हैं। हालांकि, मेकअप के जरिये इस निशान को हमेशा छुपाया जा सकता है, लेकिन फिर भी यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर इन निशान के पीछे का वास्तविक कारण क्या है। क्या आप भी उनमें शुमार हैं, जिनके माथे और चेहरे पर आए दिन ये निशान उभरते रहते हैं।
चेहरे पर उभरने वाले हर निशान का संबंध शरीर के किसी खास अंग और उसकी कार्यप्रणाली से होता है। तो चेहरे के किसी खास हिस्से पर पिंपल आना इस बात का इशारा करता है कि वास्तव में शरीर में कहीं और समस्या है। आइए जानते हैं कि पिंपल आपकी सेहत के बारे में क्या खास बातें बताते हैं।

एक्ने का इलाज और क्या कहते हैं मुंहासे आपकी सेहत के बारे में
माथे पर मुंहासे- पेट की समस्या : माथे पर मुंहासों के तार कहीं न कहीं पेट और आपके भोजन से होता है। जरूरी है कि आप जंक फूड का सेवन कम करें, और चीनी का उपभोग भी कम कर दें। इसके साथ ही खूब मात्रा में पानी पियें। संभव है कि यह पेट के संक्रमण जैसी बड़ी समस्या हो।
भौहों के बीच में मुंहासे- लिवर पर बढ़ता दबाव : जी, भौहों के बीच में मुंहासे इस बात का इशारा करते हैं कि आपका लिवर जरूरत से ज्यादा काम कर रहा है। तो, अब वक्त आ गया है कि आप अल्कोहल का सेवन बंद कर दें, मीट और संतृप्त भोजन से परहेज करें। देर रात तक जागकर स्नैक्स का सेवन करने से बचें। इसके साथ ही रात को अच्छी नींद लें। इससे आपको काफी फायदा होगा। अपने सिस्टम में जोश भरने के लिए डीटॉक्स डायट का सेवन करें। शरीर की पाचन क्रिया की सफाई की शुरुआत करने वालों के लिए जीएम डायट काफी मददगार साबित हो सकती है।
आंखों के पास और कनपट्टी पर मुंहासे- किडनी की परेशानी : कनपट्टी, आंखों और भौहों पर होने वाले मुंहासे बताते हैं कि आपकी किडनी पर काफी दबाव है। तो जरूरी है कि आप पानी के माध्यम से अपने शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालें। इसके साथ ही ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें पानी की मात्रा काफी अधिक हो। आपके लिए खरबूजा और तरबूज जैसे फल काफी मददगार साबित होंगे। यदि आपके मुंहासों के पास काले घेरे भी हैं, तो बेशक यह डिहाइड्रेशन के कारण ही है। जूस जो मिटाए पिंपल के निशान
नाक पर मुंहासे- दिल कुछ कहता है : नाक पर मुंहासे होना बिलकुल अच्छी बात नहीं है। इसका अर्थ यह नहीं कि आप प्यार में है, इसका अर्थ है कि आपका दिल परेशानी में है। अगर आपका रक्तचाप अधिक या कम है और आपके आहार में विटामिन बी का उपभोग कम है, तो इसके निशान आपकी नाक पर नजर आ सकते हैं। थोड़ी ताजा हवा लें, व्यायाम करें और विटामिन बी के सप्लीमेंट्स का सेवन करें। इससे नाक पर मौजूद ये मुंहासे दूर हो जाएंगे और आपका दिल भी बेहतर काम करेगा।
गालों पर मुंहासे - सांस संबंधी परेशानी : अगर आप धूम्रपान करते हैं या आपको सांस संबंधी कोई एलर्जी है, तो आपको गालों पर पिंपल हो सकते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप धूम्रपन का सेवन न करें या कम कर दें। अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए हर सुबह व्ययाम करें। इसके साथ ही ठंडक पहुंचाने वाले तत्वों जैसे खीरे, खरबूजे और फ्रूट जूस आदि का सेवन अधिक करें। इससे आपके शरीर में से गर्मी बाहर निकलेगी।
ठोढ़ी पर मुंहासे - हॉर्मोन असंतुलन : पीएमएस - ये तीन खतरनाक अक्षर आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपको नियमित रूप से ठोढ़ी पर मुंहासे होते हैं, यहां तक कि आपके मासिक धर्म के अलावा भी, तो इसका अर्थ यह है कि आप हॉर्मोन असंतुलन से जूझ रही हैं। किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर आप इस समस्या का समाधान कर सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
