Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2014: घर से मच्छरों को भगाने का प्राकृतिक तरीका
7 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देश पर 1948 से यह दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मच्छर (वेक्टर) आदि से फैलने वाली बीमारियों से दुनिया को बचाना है। आंकड़ों के अनुसार विश्व की आधी से ज्यादा आबादी वेक्टर के द्वारा फैलने वाली बीमारियों के खतरे में है।
वेक्टर यानी मच्छर, सैंडफ्लाई व टिक्स के काटने से गंभीर बीमारियां, वायरल, पैरासाइट आदि एक इंसान से दूसरे में फैलती हैं, जो कि खतरनाक होती हैं। मच्छर से फैलने वाली मुख्य बीमारियां मलेरिया- डेंगू, फिलेरिया, यलो फीवर, जपानीज एन्सेफलाइटिस, चिकनगुनिया आदि शामिल हैं।
घर में लगाइये मच्छरों को दूर भगाने वाले पौधे
हम अपने घरों में मच्छर से छुटकारा पाने के लिये न जाने कितने ही रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं। ये कीटनाशक हमारे शरीर में एलर्जी पैदा करते हैं और हमारे स्वास्थ्य के लिये तो बहुत ही हानिकारक होते हैं। तो अगर आप मच्छरो से छुटकारा पाने के लिये कोई प्राकृतिक तरीका ढूंढ रही हैं, तो यहां पर हम आपको मच्छरों को दूर भगाने का 10 तरीका बताएंगें।

नीम तेल
नीम तेल और नारियल तेल के 1:1 अनुपात को साथ में मिला कर उसे अपने शरीर पर लगा लें। इसकी गंध से एक भी मच्छर आपके शरीर के आस-पास नहीं फटकेगा।

नीलगिरी और नींबू का तेल
नीलगिरी और नींबू के तेल को एक साथ मिक्स कर के शरीर पर लगाने से मच्छार पास नहीं आते। यह तेल एंटीसेप्टिक भी होता है और कीटों को भगाने मे भी काम करता है।

कपूर
यह एक प्राकृतिक चीज है जो कि बहुत असरदार होता है। कपूर को जला कर उसे कमरे में रख दें और कमरे की सारी खिड़कियां और दरवाजे़ बंद कर दें। 20 मिनट के बाद आप पाएंगे कि सारे मच्छर भाग चुके होगें।

तुलसी
तुलसी मच्छर के लार्वा और मच्छरों को भगाने में बड़ी ही असरदार होती है। आयुर्वेद के हिसाब से अगर आप अपनी खिड़की के सामने तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो वह मच्छारों को भगाने में असरदार होती है। तुलसी मच्छरों को अपने आस पास पनपने से रोकती है।

लहसुन
लहसुन की महक बहुत गंदी होती है, जिसको सूंघ कर मच्छर दूर भागते हैं। थोड़े से लहुसन को कूंच कर उसे पानी में उबाल लें और फिर उसका पानी स्प्रे बॉटल में डाल कर पूरे घर में छिड़क दें। इससे मच्छरों का आतंक खतम हो जाएगा।

टी ट्री ऑइल
यह प्राकृतिक तेल जीवाणुरोधी है जिसे आप अपने शरीर पर लगा कर मच्छरों से छुटकारा पा सकती हैं। इस तेल की महक कमरे से मच्छरों को भी भगा सकती है।

पुदीना
पुदीने की पत्तियों को चाहे तो खिड़कियों के बाहर लगाएं या फिर उसके तेल को शरीर पर लगा कर मच्छरों को भगाएं।

लेवेंडर
लेवेंडर की खुशबू बहुत ही अच्छी मानी जाती है, लेकिन इसकी तेज महक मच्छरों को कुछ खास पसंद नहीं है। इसके तेल को आप रूम फ्रेशनर या अपने शरीर पर लगा सकती हैं।

लेमनग्रास
लेमनग्रास का तेल बहुत ही प्रभावशाली चीज है जिसे लगाने से मच्छरों के काटने के निशान गायब हो जाते हैं। इसको जला कर इसमें से पैदा होने वाले धुएं से मच्छर भाग जाते हैं। यह एक घास है जिसमें से नींबू की तरह सिट्रस की खुशबू आती है।

पौधे लगाएं
अगर आपको लगता है कि घर में पौधे लगाने से और भी ज्यादा मच्छर पनपने लगेगें तो आप गलत हैं। आपको उस तरह के पौधे लगाने चाहिये , जो मच्छारों को भगाने में असरदार होते हैं। घर में तुलसी, पुदीना, गेंदा, लेवेंडर और लौंग का पौधा लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
