Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ना लगाएं लिपस्टिक नहीं तो हो सकता है कैंसर
आईएएनएस। देश में लोकप्रिय हो चुके एवं सुंदरता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले अनेक सौंदर्य प्रसाधनों में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक पारा और क्रोमियम पाए गए हैं। एक ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। यहां तक कि इनमें से कई सौंदर्य प्रसाधनों के विज्ञापन कई जानी मानी फिल्मी हस्तियां करती हैं।
चेहरे का रंग निखारने का दावा करने वाली अधिकांश क्रीमों में इस्तेमाल होने वाले पारा को अत्यधिक जहरीला माना जाता है, जबकि लिपस्टिक में पाए गए क्रोमियम के कारण तो कैंसर भी हो सकता है। विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदूषण निगरानी प्रयोगशाला केंद्र द्वारा किए गए एक ताजा अध्ययन में 44 फीसदी रंग निखारने का दावा करने वाली क्रीमों में पारा पाया गया। इसके अलावा 50 फीसदी लिपस्टिकों में क्रोमियम तथा 43 फीसदी लिपस्टिकों में निकिल पाया गया।

सीएसई की महानिदेशक सुनीता नारायण ने एक वक्तव्य में कहा, "सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों में पारा पाए जाने की उम्मीद नहीं की जाती। इन उत्पादों में पारे का पाया जाना पूरी तरह अवैध और कानून के विपरीत है।" सुनीता नारायण ने आगे कहा कि चूंकि 56 फीसदी सौंदर्य प्रसाधन के उत्पादों में पारा नहीं पाया गया, अत: इससे जुड़ी उद्योग अपनी इस कारस्तानी को छिपा ले जाएगा।
उन्होंने कहा, "जब अनेक कंपनियां कानून का पालन कर रही हैं तो अन्य कंपनियों को ऐसा करने से कौन रोक रहा है।" अध्ययन में 73 सौंदर्य प्रसाधनों में चार विभिन्न श्रेणी के भारी पदार्थो का परीक्षण किया गया। इसमें त्वचा का रंग निखारने का दावा करने वाली 32 तरह की क्रीमों, जिसमें महिलाओं के लिए 26 और पुरुषों के लिए छह क्रीम शामिल हैं, का परीक्षण किया गया।
इसके अलावा 30 तरह की लिपस्टिकों, होंठ पर लगाए जाने वाले आठ तरह की क्रीमों एवं उम्र घटाने का दावा करने वाली तीन क्रीमों में सीसा, कैडमियम और क्रोमियम की उपस्थिति का परीक्षण किया गया। जिन सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों का परीक्षण किया गया उनमें स्वदेशी, वैश्विक कंपनियों के उत्पादों के साथ-साथ आयुर्वेदिक उत्पाद भी शामिल थे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
