Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
डेंगू के बुखार में पडे़ हैं तो कीजिये ये 10 उपाय और पाइये राहत
डेंगू का बुखार आज कल पूरे भारत में बड़ी तेजी से फैल रहा है। क्या आपका भी डेंगू का टेस्ट पॉजिटिव आया है? अगर हां, तो डॉक्टर पर तो पूरा भरोसा कीजिये ही साथ में खुद से भी अपनी देखभाल कीजिये।
डेंगू के रोगी को हॉस्पिटल से निकलने के बाद भी कमजोरी बनी रहती है इसलिये खुद को मजबूत बनाए रखने के लिये नीचे दिये गए उपायों को आजमाइये।
READ: डेंगू बुखार को जल्द ठीक करे ये आहार
आपके लिये यह बहुत जरुरी है कि आप अच्छा खाएं और समय-समय पर दवाइयां लें, जिससे डेंगू के वायरस आप पर फिर से हमला ना पाएं। अगर आपको पानी पीने की ज्यादा आदत नहीं है तो, उसे अब अपनी आदत में शामिल कर लें क्योंकि इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलेगी। अब आइये जानते हैं डेंगू के रोगी को क्या-क्या उपाय आजमाने की जरुरत है।

दिन की शुरुआत करें फल खा कर
भले ही आपको कुछ खाने का मन ना हो रहा हो, पर फिर भी एनर्जी के लिये फलों का सेवन जरुर करें। रातभर खाली पेट रहने के बाद अगर आप मुसम्मी या सेब जैसे फलों का सेवन करेंगे तो आपको अच्छा लगेगा।

आसानी से पचने वाला नाश्ता करें
नाश्ते में पोहा, उपमा या इडली आदि खाइये जो कि पौष्टिक भी हो और आसानी से हजम भी हो जाए।

समय पर दवाइयां खाएं
भले आपको दवाइयां खाना अच्छा लगे या नहीं, उसे लेना आपकी सेहत के लिये फायदेमंद है।

थोड़ी थोड़ी देर पर खाएं
हॉस्पिटल से डिसचार्ज होने के बाद शरीर में कमजोरी कुछ दिनों तक बनी रहती है। इसलिये आपको कुछ दिनों तक थोड़ी थोड़ी देर पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिये। डेंगू के वाइरस को पूरी तरह से खतम करने के लिये पेट हमेशा भरा रखना चाहिये।

हमेशा हाइड्रेट रहें
अगर आप दिनभर ढेर सार पानी नहीं पीना चाहते तो, उसकी जगह पर नारियल पानी, घर का जूस या शक्कर और नमक वाला घोल पियें, जिससे शरीर में डीहाइड्रेशन ना रहे। इसके साथ ही हर घंटे पर थोड़ा पानी तो जरुर ही पी लें जिससे शरीर की गंदगी बाहर निकल सके।

जंक फूड को कहें ना
अगर आप को जंक फूड खाना पसंद है तो इसका ख्याल भी दिल से निकाल दें, क्योंकि इस समय आपका शरीर बीमारी से लड़ने में लगा हुआ है। आपका इम्मयून सिस्टम कमजोर है, जिससे आपको बीमारी से लड़ने में काफी समय लग सकता है। जंक फूड ना खाएं और इसकी जगह पर ड्राई फ्रूट्स आदि खा लें।

8 बजे से पहले कर लें डिनर
डिनर 8 बजे से पहले कर लें क्योंकि आपको दवाई खानी होगी। इसके अलावा डिनर और सोने के बीच में थोड़ा गैप रखना बहुत जरुरी है जिससे पेट की अन्य समस्या ना हो और खाना भी आराम से पच जाए।

स्वस्थ विकल्प चुनें
बीमारी के दौरान बहुत सारी दवाइयां खाने से लोगों को कब्ज होने की समस्या हो जाती है। इसलिये आपको इस दौरान ऐसे आहार खाने चाहिये जिसमें ढेर सारा फाइबर हो। चाय-कॉफी की जगह पर कंजी या सूप पियें।

डॉक्टर से मिलते रहें
एक बार जब बुखार ठीक हो गया हो और दवाइयों का कोर्स पूरा हो जाए तो, डॉक्टर से फिर से मिलना ना भूलें। हो सकता है कि आपके डॉक्टर आपको दुबारा ब्लड टेस्ट करवाने के लिये बोलें। इसलिये कभी भी इस बात को हल्के मे न लें क्योंकि डेंगू एक बड़ी बीमारी है।



Click it and Unblock the Notifications
