Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
गर्म रातों में सोने के लिए 10 टिप्स
समय के साथ साथ पर्यावरण में परिवर्तन होने के कारण गर्मी का मौसम और अधिक गर्म होता जा रहा है। गर्मी के मौसम में गर्मी को भगाने के लिए कई उपाय किये जाते हैं।
गर्मियों में कैसे रखें अपने पेट को स्वस्थ्य
क्योंकि दिन भर हम व्यस्त रहते हैं अत: रात की तुलना में हमें दिन में गर्मी कम लगती है। गर्मी में दिन की तुलना में रात में ज़्यादा परेशानी होती है।
गर्मियों की रातें बहुत अधिक आद्र होती हैं जो आपको जगा कर रखती हैं। गर्मियों के दिनों में कैसे सोयें? गर्मियों में सोने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।
पेट का संक्रमण दूर करने के लिये अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सूती चादरों का उपयोग करें
गहरे रंग की और मोटी पदार्थ से बनी सूती चादरें असुविधाजनक हो सकती हैं, जबकि नायलॉन, सिल्क और पॉलिएस्टर आपके शरीर के तापमान को बढ़ाते हैं। गर्मियों में हमेशा हलके रंग की सूती चादरों का उपयोग करें।

गर्मी उत्पन्न करने वाले स्त्रोतों को बंद रखें
लेपटॉप, कंप्यूटर और यहाँ तक कि टेलिविज़न भी कुछ गर्मी उत्पन्न करते हैं जो आपके कमरे को गर्म बनाते हैं। प्रकाश देने वाले स्त्रोतों जैसे बल्ब आदि को भी बंद रखें। इससे आपका कमरा ठंडा रहेगा। गर्मियों में ठंडक पाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

हलके कपड़े पहने
नायलॉन के कपड़े या कसे हुए हुए कपड़े पहनने से गर्म हवा अंदर ही रह जाती है जिससे आपको गर्मी महसूस होती है। रात में ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें। यह गर्मियों में सोने का सबसे अच्छा तरीका है।

पुआल या बांस से बनी चटाई पर सोयें
ये गर्म नहीं होती तथा जब आप सोते हैं तो आपके शरीर को ठंडा रखती हैं। गद्दे गर्मी को पकड़ कर रखते हैं तथा आपको भी गर्म रखते हैं।

आइस पैक या ठंडे पानी की बोतल रखें
यह रात में आपको ठंडक देगा जैसे ठण्ड में गर्म पानी की बोतल आपको गर्म रखती है। अपने शरीर की गर्मी को कम करने के लिए गद्दे के बीच आइस पैक रखें।

ठंडे पानी में पैर डुबाकर रखें
गर्मियों में अच्छी तरह सोने के लिए इस सलाह पर अमल करें। यदि आपके पैरों के तलुए ठंडे होंगे तो आपके शरीर का तापमान भी कम हो जाएगा। सोने से पहले अपने पैरों बर्फ़ जैसे ठंडे पानी में डुबाकर रखें।

ठंडे पानी से नहायें
सोने से पहले नहायें। इससे आपको पूरी रात ठंडक महसूस होगी। हो सकता है कि इससे पूरी रात आराम न मिले परन्तु इससे आपके शरीर का तापमान कम हो जाता है।

बर्फ़ का कटोरा रखें
अपने टेबल फैन के सामने बर्फ़ का कटोरा रखें। पंखे की हवा कटोरे में रखी हुई बर्फ़ से टकराएगी तथा और अधिक ठंडी हो जायेगी। जब तक बर्फ़ पिघलेगी तब तक आप सो चुके होंगे।

कमरे का वेंटिलेशन बढ़ाएं
गर्मियों में सोते समय अधिक से अधिक खिड़कियाँ खुली रखें ताकि कमरे से हवा निकल सके। यह सीलिंग फैन की तुलना में अधिक प्रभावी है।

चादर को गीला कर लें
रात के समय गर्मी दूर करने का एक तरीका यह है कि चादर को बर्फ़ जैसे ठंडे पानी में भिगोयें तथा उस पर सो जाएँ। इससे आप जब तक सोयेंगे तब तक आपका शरीर ठंडा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
