Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खराब ब्लड सर्कुलेशन के 11 लक्षण
क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना 5 लीटर से ज्यादा खून आपके पूरे शरीर में सर्कुलेट होता है, यही ब्लड सर्कुलेशन आपके पूरे शरीर को ठीक से काम करने में मदद करता है। इससे आपके शरीर के सारे अंग ठीक से काम करते हैं, साथ ही शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।
शरीर में रक्त साफ करने के 10 तरीके
यदि सर्कुलेशन ख़राब हो जाये तो आपके शरीर में कई सारी बीमारियां पनपने लगेंगी। बुरे सर्क्यलेशन से आपका मस्तिष्क, हृदय, लिवर, किडनी और अंगों को गंभीर नुकसान हो सकता है। यह किसी भी उम्र के इंसान को हो सकता है क्योंकि यह बहुत धीमी प्रक्रिया होती है।
हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के डाईट टिप्स
ख़राब ब्लड सर्कुलेशन के कुछ कारण होते हैं - जैसे धूम्रपान, व्यायाम की कमी, लंबे समय तक बैठे रहना, गलत खान-पान की आदतें, गर्भावस्था और वजन बढ़ना आदि। आज हम आपको जानकारी देंगे कि खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या लक्षण हो सकते हैं, तो ज़रा ध्यान दें...

हाथ और पैर ठंडे हो जाना
सही ब्लड सर्कुलेशन आपके शरीर के तापमान को सामान्य रखता है। वही ख़राब सर्कुलेशन आपके शरीर के तापमान को कम कर देता है। जिसकी वजह से भुखार होता है साथ ही हाथ और पैर ठंडे होने लगते हैं।

हाथों और पैरों में सूजन
ख़राब सर्कुलेशन से आपकी किडनी पर असर पड़ता है जिसकी वजह से हाथों और पैरों में सूजन होने लगती है।

थकावट
ख़राब सर्कुलेशन से सांस लेने में दिक्कत आएगी साथ ही गले की मांसपेशियों पर ज्यादा ज़ोर पड़ेगा जिसकी वजह से आप रोज़ के काम नहीं कर पाएंगे। यही नहीं ख़राब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर में कम ऑक्सीजन पहुंचेगी और सही पोषक तत्व नहीं पहुंच पाने की वजह से मांसपेशियों में दर्द रहेगा और आपको थकान होने लगेगी।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन
ख़राब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से प्रजनन अंगों में सही मात्र में रक्त प्रवाह नहीं होगा जिसकी वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है।

पेट की समस्या
ख़राब ब्लड सर्कुलेशन पूरे शरीर के साथ साथ गैस्ट्रोइन्टेस्टनल ट्रैक्ट में भी खून को ठीक से नहीं पंहुचा पाता है। जिसकी वजह से ख़राब पाचन और कब्ज की शिकायत होने लगती है।

ब्रेन फंक्शन
ख़राब ब्लड सर्कुलेशन आपके दिमाग पर भी असर डालता है। इसकी वजह से आपको चक्कर आएंगे, ठीक से ध्यान नहीं लगा पाएंगे और भूलने की बीमारी भी होने लगेगी।

कमजोर इम्यून सिस्टम
ख़राब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर बाहरी बिमारियों से लड़ नहीं पाता है जिसकी वजह से आप जल्दी जल्दी बीमार पड़ेंगें। और अगर आपको कोई घाव या चोट लगी तो वह जल्दी ठीक नहीं होगी।

भूख की कमी
ख़राब ब्लड सर्कुलेशन से लिवर कमज़ोर हो जाता है, और भूख कम लगने लगती है। इससे वह इंसान कम खाता है जिसके कारण वजन घटने लगता है।

त्वचा का रंग फीका पड़ना
ख़राब ब्लड सर्क्यलेशन की वजह से पूरे शरीर में ऑक्सीजन नहीं पहुचती है इससे शरीर के ऊतकों और अंगों पर असर पड़ता है। जिससे त्वचा का रंग बदल जाता है इस में त्वचा नीली पड़ जाती है।

वैरिकोज वेन्स
जब पैरों की नसों में मौजूद वाल्व, कमजोर हो जाती है, तो नसें कमजोर होकर फैलने लगती हैं या फिर ऐंठ जाती हैं, इसे वैरिकोज वेन्स की समस्या कहते हैं।

पैर में अल्सर
ख़राब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से पैर की त्वचा पर घाव और चकत्ते के साथ, कभी कभी त्वचा के अंदर सूखे लाल धब्बे भी हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
