Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें लवमेकिंग के पहले और बाद के 12 स्वच्छता नियम
यदि आप खुद को संक्रमण या जीवाणुओं से बचाना चाहते हैं, तो संभोग के पहले और बाद में कुछ स्वच्छता नियमों का पालन जरुर करें। नीचे दिये गए बेहद जरुरी हाइजीन रूल्स दोनों ही पुरुषों और महिलाओं पर लागू होते हैं।
READ: पुरुषों में कामेच्छा बढ़ाने के आसान उपाय
इससे पहले की आपके मन में प्यार की उमंग जागे, बेहतर होगा कि आप अपने पाइवेट पार्ट्स को अच्छी प्रकार से साफ-सुथरा कर लें। अगर आपको पता है कि के जनांगो पर घाव या दाने निकले हुए हैं, तो बेहतर होगा कि उस दिन आप संभोग करने से बचें नहीं तो आपको यौन रोग या दाद आदि जैसी बीमारियां होने की गुंजाइश हो सकती है।
READ: ये सब्जियां दूर करती हैं पुरुषों की इनफर्टिलिटी की समस्या
इसके आलावा आपको अपने दांतों को भी अच्छी प्रकार कसे ब्रश करना चाहिये, जिससे आपका पार्टनर आपकी सांसों की बदबू से हताश ना हो। अब आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ मुख्य बिंदू जिन पर आपको ध्यान देने की जरुरत है।

पेशाब कर लें
संभोग करते वक्त कभी भी पेशाब को रोक कर न रखें। अगर आपने ऐसा किया तो बैक्टीरिया का निर्माण होगा जिससे संक्रमण फैलने की गुंजाइश हो सकती है।

जनांग क्षेत्र की शेविंग
पुरुष और महिला दोनों को ही ये हिदायत दी जाती है कि वे अपने जनांगो के क्षेत्रों की शेविंग कर लें , जिससे पसीना पैदा होने पर संक्रमण या अन्य बीमारियां पैदा न हों।

ब्रश करें
प्यार करते वक्त अगर आप अपनी पार्टनर को अपनी गंदी सांसों की बदबू से डराना नहीं चाहते, तो अच्छा होगा कि आप दोनों ही दांतों को ब्रश कर लें।

शॉवर जरुर लें
ब्रश करने के अलावा आप दोनों को अच्छी प्रकार से शॉवर लेना चाहिये। यह एक अच्छी हाइजीन की आदत है।

कंडोम पहनना न भूलें
संभोग करने से पहले किसी भी तरह की असावधानी न बरतें। इससे न केवल अनचाहा गर्भ ठहरने से रूकता है बल्कि यौन रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

खुद को एक बार जांचे
पुरुषों को एक बार अपने प्राइवेट पार्ट्स को भलि प्रकार से जांच लेना चाहिये कि कहीं उनमें घाव या छाले तो नहीं हो गए हैं। इसी तरह से महिलाओं को भी देखना चाहिये।

लू का इस्तमाल करें
संभोग करने के बाद महिलाओं को एक बार लू जरुर जाना चाहिये नहीं तो उन्हें मूत्र संक्रमण हो सकता है।

दुबारा ब्रश करना न भूलें
क्या आप जानते हैं कि किस करने से आपके मुंह का बैक्टीरिया आपके साथी के शरीर में प्रवेश कर सकता है। अगर मुंह में किसी प्रकार का भी घाव है तो किस करने से हमेशा बचना चाहिये।

इस जगह को हमेशा साफ करें
बेसिक हाइजीन रूल कहता है कि इंटरकोर्स करने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट्स को हमेशा धुल लें। ऐसा करने आप किसी भी बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया या फंगस को बढ़ने से रोक देते हैं।

दुबारा से लें स्नान
संभोग करने के बाद हर किसी को दुबारा नहाना चाहिये, जिससे आप अपने शरीर पर लगी हुई गंदगी को साफ कर सकें और इंफेक्शन से बच सकें।

बेड की चादर बदलें
कई सारे जीवाणु होने के नाते कभी भी उसी बेड शीट पर नहीं सोना चाहिये, जिस पर आपने संभोग किया था।

साफ अंडरवेयर पहने
इंटरकोर्स करने के बाद हमेशा साफ कपड़े और अंडरवेयर ही पहनें।



Click it and Unblock the Notifications
