Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचेन के अलावा नमक के हैं और भी उपयोग
आपने नमक के कई गुणों के बारे में सुना होगा। नमक के बगैर खाने का स्वाद अधूरा रहता है। बहुत सारे लोगों को कहते सुना होगा कि ज्यादा नमक खाने से हाइपरटेंशन हो जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि नमक को लगाने से दांतों में सफेदी और चमक भी आ जाती है।
READ: नमक न खाने से होने वाले 12 स्वास्थ्य लाभ
बेहतर स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए भी नमक का इस्तेमाल अच्छा रहता है। नमक के ऐसे कई गुणों के बारे में जानने के लिए बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में पढ़ें।

मुंह के छाले:
आधा चम्मच नमक लें और इसे छालों पर डालें। कुछ मिनट तक छालों पर पड़ा रहने दें और उसके बाद सादा पानी से गरारा कर लें। हर सुबह ब्रश करने से पहले यह प्रक्रिया दोहराने पर छालों की समस्या दूर हो जाती है।

गले का पकना:
कई बार गला पक जाता है, ऐसे में पानी में नमक को घोल लें और इस घोल को पीकर गरारा करें। इससे गले में पकने की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही साथ दर्द आदि भी चला जाएगा।

पाचन:
अगर आपकी पाचन क्रिया पिछले कुछ दिनों से सही नहीं है तो एक गिलास लस्सी बनाएं और उसे नमक की कंकडिया के साथ पी लें। इससे पेट सही हो जाएगा।

बॉडी स्क्रब:
पांच चम्मच समुद्री नमक और एक चम्मच ऑलिव ऑयल यानि जैतून का तेल लें। इसे अच्छी तरह मिश्रित कर लें और अपने शरीर पर लेप की तरह लगा लें। हल्के हाथों से मसाज देते हुए रगड़ें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नहा लें।

रूसी:
एक चम्मच समुद्री नमक लें और अपनी खोपड़ी पर लगा लें। इसे अच्छी तरह से मसाज करें और ऐसा करते समय उंगलियों को गीला कर लें। बाद में शैम्पू लगाकर सिर धो लें। महीने में एक बार ऐसा करने से रूसी नहीं होगी।

जलन:
अगर कहीं हल्का सा जल गया हो, तो वहां नमक छिड़क दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें।

मस्ल्स क्रेम्पस:
मासंपेशियों में अचानक से तनाव आ जाने पर या खिंचाव होने पर गुनगुने पानी में नमक को डाल लें और उससे हल्का सेंक दें।

सूजे हुए पैर:
पैरों में सूजन आ जाने पर गुनगुने पानी में नमक डालकर उसमें पैर भिगोकर बैठें। 10 मिनट तक पैरों को इसमें रखें और बाद में निकालकर तौलिए से पोंछ लें।

गठिया का दर्द:
पैरों को नमक वाले गुनगुने पानी में भिगोएं। ऐसा हर दिन करने से गठिया का दर्द कम हो जाता है।

कड़े नाखून:
अगर आपके नाखून बहुत कड़े हैं तो उन्हे काटने से पहले हल्के गुनगुने पानी में नमक डालकर, हाथों को भिगोकर रखें। और 10 मिनट बाद उन नाखूनों को काट दें। इससे सारे नाखून आसानी से कट जाएंगे।

बिलनी:
एक पैन में दो चम्मच नमक डाल कर गरम करें। फिर इस पर कुछ देर के लिये एक साफ कपड़ा रखें और उससे अपनी आंखों को सेकें। आप आंखों पर नमक मिले हुए पानी से छींट भी मार सकती हैं।

बुखार:
ठडें पानी में नमक मिला लें और उस पानी में कपड़े को भिगोकर सिर पर रखें, इससे बुखार दूर हो जाएगा। ऐसा कुछ मिनट तक ही करें। शीघ्र आराम मिल जाएगा।

नाखूनों की चमक:
अगर आपके नाखूनों में चमक बिलकुल नहीं है तो उन्हे समुद्री नमक, बेकिंग सोडा और नींबू के जूस से मसाज करें। ऐसा सप्ताह में एक बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
