Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सर्दी जुखाम को झट से ठीक करे ये 5 घरेलू नुस्खे

मौसम बड़ी ही तेजी के साथ बदल रहा है और इस मौसम में कई लोग सर्दी-जुखाम और खांसी की चपेट में आते जा रहे हैं। अगर आपके घर पर भी किसी को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है तो उसे एंटीबयोटिक्स ना दे कर बल्कि उसका इलाज प्राकृतिक चीज़ों से करें।
READ: सर्दी-जुखाम से राहत पाने के घरेलू नुस्खे
बच्चों को भी दवाई देना ज्यादा उचिन नहीं समझा जाता इसलिये नीचे दिये गए इन प्राकृतिक घरेलू नुस्खों को आजमाएं और सर्दी-जुखाम से तुंरत राहत पाएं। अगर आपको भी ऐसे ही कोई उचित और सरल घरेलू नुस्खे पता हैं तो नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में उसे बताना ना भूलें, हो सकता है कि आप की मदद से किसी को फायदा पहुंच सके।

नमक पानी से गरारा करें
बंद गले को गरारे की मदद से खोला जा सकता है। जैसे ही आपको लगे कि आपका गला खराब हो रहा है या उसमें खराश हो रही है तो बिना देरी किये गरम पानी में नमक डाल कर गरारा करें।

सूखी खांसी के लिये अदरक
सूखी खांसी से झट से आराम चाहिये तो अदरक का एक पतला पीस काटिये और उसमें हल्का सा नमक छिड़किये। फिर इसको कुछ मिनट तक चबाइये। अगर अदरक को तुलसी के साथ मिक्स कर के चबाया जाए तो ठंड और कफ दोनों से ही आराम मिलेगा।

लहसुन से भगाएं सर्दी
लहसुन को रोगाणुरोधी माना जाता है इसलिये यह सर्दी और कफ को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। इसे प्रयोग करने के लिये 4-5 लहुसन की कलियों को छील कर थोड़े से घी में भून लें। इसे गरमा गरम ही खाएं। आप चाहें तो इसको हल्का सा मसल कर किसी सब्जी या सूप में भी डाल कर खा सकती हैं।

शहद, नींबू और अलसी के बीज
जब आप पानी में अलसी के बीज को उबालेंगी तो आपको एक गाढा पदार्थ मिलेगा, जिससे ब्रोन्कियल ट्रैंक साफ होता है। शहद और नींबू प्राकृतिक एंटीबायोटिक्स माने जाते हैं जो कि सूजन को कम करते हैं। इसलिये जब आप अलसी के उबले पानी के साथ नींबू और शहद मिक्स करेंगी तो यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक बनेगा जो कि कफ और सर्दी को ठीक करेगा।

काली मिर्च की चाय
गले की खराश और बलगम को निकालने के लिये काली मिर्च की चाय पियें। चाय बनाने के लिये एक कप में दो टी स्पून ताजी पिसी काली मिर्च के साथ 2 चम्मच शहद और 1 कप गरम पानी मिलाएं। फिर इसे 15 मिनट के लिये ढंक कर रख दें और बाद में पियें।



Click it and Unblock the Notifications
