Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पैर देख कर पता लगाइये इन 5 बीमारियों के लक्षण
जब भी किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होती है तो हम अक्सर ऐसे लक्षणों की ओर ध्यान नहीं देते जो कि शरीर से दिखाई देते हैं। ऐसे कई लक्षण हैं जो हमारे पैरों से दिखाई देते हैं।
जानते हैं कैसे? शरीर के अंगों से हमें बीमारी के लक्षणों का पता चलता है जैसे कि हमारे हाथों में सूजन का मतलब है कार्पेल टनल सिंड्रोम। ऐसे लक्षणों पर शुरुआत में ही गौर कर लेना चाहिए ताकि भावी परेशानी से बचा जा सके।
READ: हाथ-पैर सुन्न पड़ जाएं तो अपनाएं ये घरेलू उपचार
पैर हमारे स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। यह हमारे शरीर का एक मुख्य सिग्नल पॉइंट है। पैरों में होने वाले परिवर्तन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है क्यों कि हो सकता है कि वो बीमारी की शुरुआत हो। पैरों में कुछ बदलाव दिखाई देने पर यह शुगर, थाइराइड या फिर दिल की बीमारी का लक्षण हो सकता है।

सूखे और पपड़ीदार पैर
यह थाइराइड का मुख्य कारण हो सकता है। यदि आप ज्यादा मोइश्चर लगा रहे हैं और फिर भी पैर सूखे हैं तो आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। यह भी उन लक्षणों में है जो कि हमारे पैर दिखाते हैं।

घाव जो ठीक नहीं हो पा रहा है
यदि आपके पैरों में या शरीर के अन्य अंगों पर किसी दुर्घटना का घाव है और वह ठीक नहीं हो पा रहा है तो यह शुगर का लक्षण हो सकता है। क्यों कि रक्त में शुगर ज्यादा होने से यह आपकी रक्त वाहनियों को क्षति पहुंचाता है और रक्त का संचार शरीर में सही नहीं हो पाता है खास तौर पर पैरों में।

बड़ा और दर्दभरा अंगूठा
खाने में प्युरीन की ज्यादा मात्रा लेना इसका मुख्य कारण है। यह एक केमिकल मिश्रण है जो कि लाल मांस, मछली और कुछ प्रकार के एल्कोहल में पाया जाता है। प्युरीन की ज्यादा मात्रा होने से यह यूरिक एसिड को बढ़ा देता है और पेशाब ज्यादा लगता है। ऐसे में एक अच्छे डाइटीशियन से सही आहार के बारे में सलाह लें। यह भी पैरों से दिखाई देने वाला मुख्य लक्षण है।

अंगूठे की नाखूनों पर लाल रेखाएँ
यह हार्ट इन्फ़ैकशन का मुख्य लक्षण है। इसमें पैर के अंगूठे के नाखूनों पर लाल धारियाँ दिखाई देती हैं। यह तब होता है जब रक्त वाहनियाँ टूट जाती हैं। यह स्थिति स्प्लिंटर हेमोर्हेज्स कहलाती है। जो लोग केमोथैरेपी ले रहे हैं और एचआईवी या डाइबिटीज़ के पेशेंट्स में खास तौर पर यह लक्षण दिखाई देता है। जब भी इस तरह का लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।

क्लबिंग
जब पैरों की अंगुलियों में क्लबिंग (अंगुलियों का आगे से चौड़ा और मोटा होना) दिखाई दे तो यह ‘फेफड़ों के कैंसर' का लक्षण है। इसके अलावा क्लबिंग फेफड़ों में संक्रमण, दिल की बीमारी और आंत की बीमारी का भी लक्षण है। यदि इस तरह का लक्षण दिखाई दे तो तुरंत जांच कराएं। ये विभिन्न बीमारियों के कुछ लक्षण हैं जो हमारे पैरों दिखाई देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
