Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शरीर पर डेंगू के रैश हैं तो करें ये प्रभावकारी उपचार
डेंगू एक फैलने वाली बीमारी है जो कि मच्छर के काटने से होती है। डेंगू होने पर त्वचा पर चकत्ते से निकल आते हैं, ये दो बार आते हैं, जो कि पहली बार बुखार होने से पहले और दूसरी बार बुखार होने के बाद ये दिखाई देते हैं।
इस बीमारी का पहला लक्षण अधिकतर लोगों में दिखाई देता है जब कि दूसरा वाला हर किसी में दिखाई नहीं देता है।
Top 20 Free Coupons of the Day, Grab them all
डेंगू बुखार के समय होने वाले ये चकत्ते कई तरह की परेशानियाँ पैदा करते हैं। त्वचा में जहां पर ये होते हैं वहाँ तेज खुजली चलती है और बाद में इस जगह त्वचा सूख जाती है और पपड़ी उतरती है।
डेंगू होने के दौरान इन्हें रोकने का कोई तरीका नहीं है लेकिन डेंगू ठीक होने पर इनका भी इलाज किया जा सकता है। फिर भी, कुछ ऐसे स्किन लोशन्स हैं जिनसे इस खुजली को संभाला जा सकता है।
डेंगू बुखार को जल्द ठीक करे ये आहार
जब बुखार टूट जाता है तो त्वचा की पपड़ी सी उतारने लगती है, इससे त्वचा की कोमलता व सुंदरता कम होती है, आप इन चकत्तों का इलाज कर सकते हैं।
हम आपको 6 ऐसी ही मालिश की चीजें बता रहे हैं जिनसे आप इस खुजली से निजात पा सकते हैं।

1. नारियल का तेल
डेंगू बुखार में होने वाले चकत्तों का इलाज करने के लिए नारियल के तेल की कुछ बूंदें लें और इन्हें प्रभावित जगह पर लगाएँ। यदि ये खुजली पूरे शरीर में ही चल रही है तो गुनगुने पानी में नहाकर शरीर को पोंछकर पूरे शरीर पर नारियल का तेल लगाएँ।

2. नींबू
नींबू में ब्लीचिंग तत्वों और विटामिन सी की प्रचुरता के कारण यह भी त्वचा की खुजली को ठीक करने में कारगर है। वाष्पीय तेल की मौजूदगी के कारण यह सूजन को दूर करता है और खुजली को भी कम करता है, इसे लगाएँ और सूखने के बाद आपको आराम मिलेगा।

3. बेकिंग सोडा
यदि आपकी खुजली एक निश्चित जगह तक ही सीमित है तो बेकिंग सोडा सबसे अच्छा विकल्प है। 3:1 के अनुपात में बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर इस पेस्ट को खुजली वाली जगह पर लगाएँ। गरम पानी में इस इसे मिलाकर नहाने से पूरे शरीर में खुजली से राहत मिलेगी। ध्यान रखें कि यदि त्वचा टूटी हुई है या कोई घाव है तो इसे इस्तेमाल ना करें।

4. तुलसी
डेंगू की खुजली में तुलसी का इस्तेमाल भी अच्छा तरीका है। कपूर, युगनल, थाइमोल की मात्रा होने के कारण यह त्वचा की सूजन को कम करता है। तुलसी की कुछ पत्तियों को धोकर और प्रभावित जगह पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है। रुई को तुलसी की चाय में डुबोकर लगाने से त्वचा मुलायम होती है और खुजली से निजात मिलती है।

5.एलो वेरा
एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एमोलियन्ट और एंटी-इंफलमेटरी तत्व होने के कारण यह खुजली में असरकार औषधि है। इलाज करने के साथ ही यह त्वचा को मुलायम करता है और खुजली व त्वचा के लाल होने पर लाभकारी है।

6. एप्पल साइडर सिरका
डेंगू बुखार की खुजली को कैसे ठीक करें? कच्चा एप्पल साइडर सिरका लगाने से त्वचा की खुजली में राहत मिलती है। इस एसिड में त्वचा के इन्फ़ैकशन से लड़ने का गुण मौजूद होता है जिससे यह त्वचा की खुजली को ठीक करने में कारगर है।



Click it and Unblock the Notifications
