Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपके दिल के लिये अच्छे हैं ये 7 तेल
स्वस्थ रहने के लिए आपको तेल की कितनी मात्रा का उपयोग करना चाहिए? यह एक आम सवाल है जिसके बारे में हमारे आसपास के लोग अक्सर चर्चा करते रहते हैं। खाना बनाने में कम तेल का इस्तेमाल हो इसके लिए हम नॉन स्टिक पॉट्स और पैन्स का उपयोग करने लगे हैं। ऐसा करके हम सोचते हैं कि हमने अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बना लिया है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि सीमित मात्रा में तेल का उपयोग या तेल की आवश्यक मात्रा का उपयोग करना हृदय के लिए अच्छा होता है। परन्तु इन सभी बातों के अलावा यह विचार मन में आता है कि कौन सा तेल खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा है? आपने सही सोचा! केवल इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि हम तेल की कितनी मात्रा का उपयोग कर रहे हैं बल्कि इस बात का भी असर पड़ता है कि हम कौन से तेल का उपयोग कर रहे हैं। बहुत साल पहले क्षेत्र के अनुसार यह निर्धारित किया जाता था कि किस तेल का उपयोग किया जाना चाहिए।
गुणकारी है तिल का तेल
उस क्षेत्र में जो कुछ भी उत्पन्न या उपलब्ध होता था वह उस क्षेत्र के लोगों का मुख्य आहार बन जाता था। तथा कुछ सीमा तक यह अच्छा भी था। उस क्षेत्र में पाए जाने आहार का सेवन करके हम उस क्षेत्र में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों और मौसम में होने वाले परिवर्तनों के प्रति जल्दी अभ्यस्त हो जाते हैं। हृदय के स्वास्थ्य के लिए कोई विशेष प्रकार का तेल उपलब्ध नहीं है।
दुनिया बदल रही है। जिस प्रकार लोगों का यात्रा करना बढ़ गया है उसी प्रकार एक स्थान के खाद्य पदार्थ दूसरे स्थान पर जाने लगे हैं। अच्छे खाद्य पदार्थ दुनिया के एक भाग से दूसरे भाग की ओर जा रहे हैं और लोग अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इन परिवर्तनों को अपनाने के लिए तैयार हैं। तेल में परिवर्तन भी एक ऐसा ही परिवर्तन है। विश्व के सभी भागों में सभी प्रकार के तेल उपलब्ध हैं। यहाँ सूची में वे तेल बताए गए हैं जो आपके हृदय को जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक हैं।

ऑलिव (जैतून)
खाद्य क्षेत्र में वैश्वीकरण के साथ साथ दुनिया के एक भाग के व्यंजनों को दूसरे भाग में ले जाए गए। प्रमाणिक स्वाद प्राप्त करने के लिए तेल के विभिन्न प्रकार भी एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाए गए जिनमें ऑलिव ऑइल एक ऑइल है जिसने विश्व में तूफ़ान मचा दिया है। इस स्वादयुक्त तेल में पॉलीफेनल्स नामक एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं अत: यह लोगों की पहली पसंद में से एक होता है। खाद्य क्षेत्र में वैश्वीकरण के कारण विश्व के एक भाग के व्यंजन दूसरे भाग में ले जाए गए।

कैनोला
कैनोला तेल एक अन्य तेल है जो तेज़ी से प्रसिद्ध हो रहा है। इसका स्वाद तटस्थ होता है तथा इसका उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है। इसका धूम्रपान बिंदु बहुत उच्च होता है तथा बेकिंग और भूनने के लिए यह तेल सबसे अधिक उपयुक्त होता है। इसे उन तेलों की सूची में शामिल किया जा सकता है जो आपके हृदय के लिए अच्छे होते हैं।

राईस ब्रान
हाल ही में राईस ब्रान ऑइल का प्रचार ज़ोरों से किया जा रहा है। इसे हृदय के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि यह पॉलीअनसेचुरेटेड होता है। इसमें ओरिज़नॉल होता है जो कोलेस्ट्राल के स्तर को कम करता है।

सरसों
यह बहुत लोगों को पसंद नहीं होता परन्तु वे लोग जो इस तेल का उपयोग करते हैं, उनका चुनाव बहुत अच्छा है। इसका एक अलग स्वाद होता है, उच्च धूम्रबिंदु होता है और यह पॉलीअनसेचुरेटेड होता है।

वेजिटेबल
वेजिटेबल ऑइल की श्रेणी में विभिन्न प्रकार के तेलों का मिश्रण आता है जैसे सूर्यमुखी, कुसुम और राईस ब्रान। इसमें सभी तेलों के अच्छे गुण पाए जाते हैं तथा यह सभी प्रकार का खाना पकाने के लिए उपयुक्त है। सभी प्रकार के गुण पाए जाने के कारण इसे एक बहुमुखी तेल माना जाता है तथा आपके हृदय के लिए यह एक उत्तम चुनाव है।

तिल
तिल का तेल एशियन खाने में पाया जाता है तथा यह खाने को एक अलग स्वाद देता है। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेट्री (प्रज्वलनरोधी) यौगिक होते हैं जो हृदय की बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है।

मूंगफली
मूंगफली के तेल में दानों का स्वाद होता है। यह ट्रांस फैट फ्री, कोलेस्ट्राल फ्री होता है तथा इसमें सेचुरेटेड फैट कम होते हैं। इसके अलावा यह विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और फायटोस्टेरोल्स का अच्छा स्त्रोत हैं जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
