Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिये जब कपल्स एक साथ सोते हैं तो उन्हें क्या फायदे होते हैं
हम सभी जानते हैं कि अच्छी तरह से सोने के कई फायदे होते हैं। लेकिन दौड़-भाग भरी जिंदगी में चैन की नींद ले पाना थोड़ा मुश्किल नज़र आता है। लोगों के लिये एक अच्छी नींद पाना मानों जैसे एक सपना सा हो गया है। और अगर नींद आ भी जाए तो चिंता और तनाव की वजह से बीच-बीच में टूटती रहती है।
READ MORE: अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये 10 तरीके
इसी समस्या को देखते हुए अगर कपल्स इकठ्ठे सो कर खुद ही अपनी समस्या को सुलझा लें तो कितना अच्छा होगा। जी हां, क्या आप जानते हैं कि एक साथ सोने पर कपल्स को कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
READ MORE: रात को देर से सोने पर पड़ते हैं ये बुरे स्वास्थ्य प्रभाव
एक साथ सोने पर आपकी नींद गहरी और चिंता मुक्त होगी। इससे आप दोनों में ढेर सारा प्यार पैदा होगा और नींद बीच में टूटेगी भी नहीं। इसके साथ और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसके बारे में हर कपल को पता होना चाहिये। आइये जानते हैं इनके बारे में थोड़ा और...

तुरंत नींद आती है
जब आप अकेले सोते हैं, तब आपका दिमाग दस तरह की बातें सोंचने में बिज़ी हो जाता है। लेकिन यह बात पूरी तरह से सच साबित हो चुकी है कि जब आपको किसी दूसरे के साथ में सोते हैं, तो आपका दिमाग शांत हो जाता है और सोंचना बंद कर देता है, जिससे तुरंत नींद आ जाती है।

सुरक्षा का भाव
जब आप अपनी पार्टनर के साथ सोती हैं, तब आप खुद को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करती हैं। इससे आपकी नींद की क्वालिटी भी अच्छी होती है। माना जाता है कि जो कपल्स एक साथ सोते हैं, वे लंबे समय तक आराम से सोते हैं।

गर्माहट
एक साथ सोने पर एक दूसरे की शारीरिक गर्माहट से दोनों का शरीर गर्म हो जाता है, जिससे आप और ज्यादा गहरी नींद में चले जाते हैं।

ऑक्सीटोनिन, खुश करने वाला हार्मोन
क्या आपका मानना है कि केवल सेक्स से ही ऑक्सीटोनिन हार्मोन रिलीज़ होता है, जो आपको खुश करता है? पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, अगर आपका पार्टनर आपके बगल में है तो, भी आपको खुशी महसूस होती है।

तनाव से छुटकारा
जब आप प्रसन्नता, गर्माहट और सुरक्षित महसूस करेंगी तो, जाहिर सी बात है कि आपका सारा टेंशन दूर हो जाएगा।

हृदय के लिये लाभकारी
ठीक से और पूरी नींद करने से आपका हृदय पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। इससे पता चलता है कि आपके हृदय पर कोई प्रेशर नहीं आ रहा है।

एनर्जी
जब आप आराम से सोती हैं, तब आपकी बॉडी हील होना शुरु हो जाती है। इससे आपके अंदर ढेर सारी एनर्जी भर उठती है और आप सुबह बिना थकान के उठती हैं।

रिश्ता बनता है और मजबूत
केवल एक खुशहाल जोड़ा ही एक साथ शांति से सो सकता है। पर यह बात भी सच्ची है कि एक साथ सोने से कपल्स ज्यादा खुश रहते हैं। इसके साथ ही वे मांसिक रूप से भी एक दूसरे के करीब हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
